अध्यात्म

Chhath Puja Old Song: पहिले पहिल हम कईनी, छठी मैया व्रत त्योहार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 01:00 PM IST

Chhath Puja Old Geet: छठ महापर्व शुरू हो गया है। लोक आस्था का ये महापर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। बिना इन गीतों के ये पर्व अधूरा सा लगता है।

Image

Chhath Puja 2022 Song: छठ पूजा के गीत

Chhath 2022 Geet: लोक आस्था के महा पर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय से हो चुकी है। इस त्योहार की सबसे खास बात है कि इसे सभी लोग मिलकर बनाते हैं। घर की साफ-सफाई से लेकर प्रसाद बनाने तक में घर का हर सदस्य इस दौरान व्यस्त रहता है। ये पर्व पूरे चार दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि से होती है और समापन सप्तमी तिथि को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होता है। छठ पर्व के दौरान सबसे ज्यादा धूम रहती है इसके गीतों की। यहां जानिए छठ पर्व के मशहूर गाने।

भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh) से लेकर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) तक ने छठ पर्व से जुड़े गीतों में अपना योगदान दिया है। हर साल छठ महापर्व के दौरान इनके गीतों की धूम रहती है। वहीं छठ का त्योहार हो और उसके सबसे लोकप्रिय गीत 'पहिले-पहिल' की बात ना हो भला ऐसा कैसे हो सकता है। शारदा सिन्हा की आवाज में ये गाना छठ पर्व में चार चांद लगा देता है।

छठ पूजा गीत लिरिक्स (Chhath Puja Song, Pehle Pehle Chhath Song)

पहिले पहिल हम कईनी, छठी मईया व्रत तोहार...ये छठ पर्व का सबसे लोकप्रिय गीत है। छठ पूजा के दौरान इस गीत को जरूर सुना जाता है। इस मशहूर गीत को शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज दी है। म्यूजिक आदित्य देव का है। इसे लिखा हृदय नारायण झा ने है।

खेसारी लाल यादव का लोकप्रिय छठ गीत ‘छठ घाटे चली’ भी लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है।

अनुराधा पौदवाल की आवाज में छठ का तीसरा लोकप्रिय गीत उग हे सूरज देव...

'का करी दीनानाथ' अक्षरा सिंह का छठ पर्व गीत

पवन सिंह और खुशबू जैन की आवाज में छठ गीत

छठ पर्व के चार दिन: 28 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ छठ पर्व शुरू हो चुका है। 29 अक्टूबर को खरना पूजा होगी। 30 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा तो 31 तो उगते सूर्य की पूजा होगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article