Solar Eclipse 2023 Date: साल 2022 के कार्तिक पूर्णिमा के बाद अगला चंद्र ग्रहण सीधा 2023 के मई और अक्टूबर में लगेगा, जो भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से लगेगा। बता दें कि पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा तीनों एक रेखा में अवस्थित हो जाने से चंद्रग्रहण की स्थिति पैदा होती है। वास्तव में यह स्थिति पूर्णिमा के दिन देखी जाती है।
2023 में चंद्र ग्रहण कब? (Lunar Eclipse Date In 2023)
साल 2023 में पहला चंद्रग्रहण 5 मई और दूसरा 29 अक्टूबर को लगेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा जो कि इससे पहले 19 नवंबर 2021 में लगा था। इसके भारत में दिखाई देने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को होगा।
कितने देर तक रहेगा चंद्रग्रहण? 29 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण 01.06 बजे से शुरू होकर 02.22 बजे तक समाप्त हो जाएगा। इस दौरान ग्रहण की अवधि एक घंटे सोलह मिनट और सोलह सेकंड तक रहेगी।
Upcoming Dates and Years For Chandra Grahan:
2023- 5 मई और 29 अक्टूबर
2024- 25 मार्च और 18 सितंबर
2025- 14 मई और 7 सितंबर
2026- 3 मार्च और 28 अगस्त
2027- 21 फरवरी
चंद्रग्रहण के दौरान न करें ये गलतियां:
1. चंद्र ग्रहण के दौरान नींद से सोएं। ज्योतिष शास्त्र के माने तो उस समय सोने से व्यक्ति में आलस और रोग की बढ़ोतरी होती है।
2. ग्रहण के दौरान किसी भी नुकीली और धारदार चीजों के इस्तेमाल से बचें।
3. चंद्र ग्रहण काल में पूजा अर्चना या कोई शुभ काम न करें। लेकिन, आप अपने मन में अपने इष्ट देव का ध्यान कर सकते हैं।
4. चंद्रग्रहण के बाद पानी में दो-चार बूंद गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें। इसके बाद समर्थ अनुसार दान जरूर करें।
9 घंटा पहले लग जाता है सूतक: चंद्र ग्रहण पर नौ घंटे पहले से ही सूतक काल माना जाता है। इसलिए ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले स्नान आदि करके पूजा-पाठ जैसे शुभ काम करलें। इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं।
