अध्यात्म

Chandra Grahan 2023 Time: साल का पहला चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा, जानिए

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 5, 2023, 07:24 PM IST

Chandra Grahan (Lunar Eclipse) May 2023 Date and Time in India: चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगेगा। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसकी शुरुआत 5 मई की रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर होगी। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। जानिए साल के पहले चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर एक जानकारी यहां।

Image

Lunar Eclipse 2023 Date: चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 भारत में भी दिखाई देगा

Chandra Grahan or Lunar Eclipse 2023 Date and Time in India: चंद्र ग्रहण को एक बेहद ही खूबसूरत और जादुई घटना माना जाता है। ऐसे में हर कोई इसके दीदार की इच्छा रखता है। 5 मई 2023 को ये अद्भुत घटना घटित होने जा रही है। बता दें साल के पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति रात करीब 1 बजे होगी। ये ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक 5 मई की सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट से लग जाएगा। यहां जानिए साल के पहले चंद्र ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल...

चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 कहां-कहां दिखाई देगा

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत, पाकिस्तान, नेपाल, मॉरीशस और सिंगापुर, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अटलान्टिक महासागर और अन्टार्कटिका में दिखाई देगा। ये ग्रहण उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई नहीं देगा।

चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 भारत के इन शहरों में देगा दिखाई

भारत की बात करें तो यहां नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और पुणे कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

चंद्र ग्रहण 2023 का समय

उपच्छाया चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति रात 1 बजे के करीब होगी। इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 15 मिनट की होगी।

चंद्र ग्रहण 2023 का सूतक टाइम

चंद्र ग्रहण के सूतक की शुरुआत 5 मई की सुबह 11 बजकर 45 मिनट से हो जाएगी और इसकी समाप्ति रात करीब 1 बजे होगी।

चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

चंद्र ग्रहण के समय कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यूं तो चंद्र ग्रहण को आंखों से देखना हानिकारक नहीं माना गया है लेकिन धार्मिक मान्यताओं अनुसार किसी भी तरह के ग्रहण को नहीं देखना चाहिए क्योंकि ये अशुभ घटना मानी जाती है। ग्रहण काल में कुछ भी खाने-पीने से बचना चाहिए। ग्रहण के समय मन ही मन देवी-देवताओं की अराधना करनी चाहिए। मंत्रों का जाप करना चाहिए।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article