अध्यात्म

Chandra Grahan 2023 Date: चंद्र ग्रहण अक्टूबर में कब लगेगा, क्या भारत में देगा दिखाई, पूरी डिटेल अंदर

Chandra Grahan 2023 Kab Lagega, Date and Time in India, Lunar Eclipse 2023 Date, Timings in India: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद लगेगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा। जानिए अक्टूबर चंद्र ग्रहण की तारीख और टाइम।

Image

Lunar Eclipse 2023 Date: 28 अक्टूबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा

Chandra Grahan 2023 Kab Lagega, Date and Time in India (Lunar Eclipse 2023): साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की रात 11 बजकर 32 मिनट पर लगना शुरू होगा और इसकी समाप्ति 29 अक्टूबर की सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर होगी। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी माना जाएगा। 28 अक्टूबर के चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से लगना शुरू होगा जिसकी समाप्ति ग्रहण खत्म होने के साथ ही होगी। जानिए साल के दूसरे चंद्र ग्रहण के बारे में जरूरी जानकारी।

Chandra Grahan 2023 Date And Time In India (चंद्र ग्रहण अक्टूबर 2023 तारीख और समय)

चंद्र ग्रहण कब लगेगा - 28 अक्टूबर 2023

उपच्छाया से पहला स्पर्श - 11:32 PM, अक्टूबर 28

प्रच्छाया से पहला स्पर्श - 01:06 AM

परमग्रास चन्द्र ग्रहण - 01:44 AM

प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 02:22 AM

उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श - 03:55 AM

खण्डग्रास की अवधि - 01 घण्टा 16 मिनट्स 16 सेकण्ड्स

उपच्छाया की अवधि - 04 घण्टे 23 मिनट्स 07 सेकण्ड्स

चंद्र ग्रहण सूतक प्रारम्भ - 02:52 PM, अक्टूबर 28

चंद्र ग्रहण सूतक समाप्त - 02:22 AM, अक्टूबर 29

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक प्रारम्भ - 08:52 PM, अक्टूबर 28

बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक समाप्त - 02:22 AM, अक्टूबर 29

चंद्र ग्रहण दृश्यता क्षेत्र- भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, अब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, इंडोनेशिया, कोरिया, फगानिस्तान, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्राजील का पूर्वी भाग

चंद्र ग्रहण किस राशि को करेगा प्रभावित

ये खंडग्रास चंद्रग्रहण है जिसे आंशिक चंद्रग्रहण भी कहते हैं। यह खंडग्रास चंद्रग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में घटित होगा। इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए

चंद्र ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ काम नहीं करने चाहिए। भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। नहाना नहीं चाहिए। भोजन न तो पकाना चाहिए और न ही खाना।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article