अध्यात्म

चंद्र ग्रहण समाप्त, क्या आज खा सकते हैं नॉन-वेज? चंद्र ग्रहण के अगले दिन प्याज-लहसुन खा सकत हैं? जानें नियम

Chandra Grahan Ke Baad Non Veg Kha Sakte Hai: कल देशभर में चंद्र ग्रहण का सूतक लगा था। ब्लड मून का अद्भूत नजारा लोगों देखा और ग्रहण के नियमों का पालन भी किया। लेकिन अब जब ग्रहण खत्म हो चुका है तो क्या अब आप नॉन वेज खा सकते हैं? ग्रहण उतरने के बाद क्या करना है, ऐसे सभी सवालों के जवाब आपको यहां मिलेंगे।

Image

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या खाएं (pic credit: canva)

Chandra Grahan Ke Baad Non Veg Kha Sakte Hai: ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति जिस व्यक्ति की कुंडली से मेल खाती है, उस पर उसका ऊर्जा प्रभाव या कर्मफल संबंधी प्रभाव कुछ सप्ताह या महीनों तक बना रह सकता है। विशेषकर जिनकी जन्म-कुंडली में चंद्रमा पीड़ित, राहु/केतु की दृष्टि में हो या ग्रहण योग बन रहा हो, उनके लिए यह प्रभाव लंबा हो सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आम व्यक्ति 90 दिन तक पूजा-पाठ, खानपान या जीवनशैली से खुद को रोक ले। यहां से आप ग्रहण उतरने के बाद क्या करना है और क्या नहीं, साथ ही क्या खाना है और क्या नहां, इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

क्या चंद्र ग्रहण के अगले दिन खा सकते हैं नॉन-वेज?

ग्रहण समाप्त होते ही सूतक काल भी समाप्त हो जाता है। ऐसे में आप सामान्य भोजन, यहां तक कि नॉन-वेज भी खा सकते हैं। 90 दिन तक परहेज़ की कोई बाध्यता शास्त्रों में नहीं दी गई है।

चंद्र ग्रहण उतरने के बाद प्याज-लहसुन खा सकते हैं?

चंद्र ग्रहण के समय और सूतक काल में सभी तामसिक वस्तुओं का सेवन वर्जित माना जाता है और प्याज-लहसुन को तामसिक आहार माना जाता है। लेकिन ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान करके शुद्ध हो जाने पर, व्यक्ति सामान्य आहार कर सकता है। प्याज लहसुन पर पाबंदी नहीं है लेकिन जहां तक हो सके सादा भोजन ही करें।

चंद्र ग्रहण उतरने के बाद दूध दही खा सकते हैं?

ग्रहण और सूतक काल के दौरान दूध, दही, फल, अनाज आदि खाद्य वस्तुएँ अशुद्ध मानी जाती हैं। इसलिए परंपरा अनुसार, इन्हें खाने से मना किया जाता है, और यदि रखना हो तो उनमें तुलसी का पत्ता डालना चाहिए ताकि वे दूषित न हों। लेकिन जैसे ही ग्रहण समाप्त होता है और आप स्नान कर लेते हैं, आप फिर से ताजा दूध-दही का सेवन कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article