Chandra Grahan 2026 Today Timings in Haryana: आज 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत दोपहर 03:20 बजे से हो जाएगी। वहीं इसकी समाप्ति की बात करें तो वो शाम 06:47 बजे होगी। पूर्ण चंद्र ग्रहण यानी ब्लड मून का नजारा भारतीय समयानुसार लगभग दोपहर 04:34 बजे से शाम 05:33 बजे के बीच दिखाई देगा। हालांकि भारत में कई स्थानों पर यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा, खासकर सूर्यास्त के आसपास चंद्रमा के उदय के समय इस ग्रहण को देखा जा सकेगा। हालांकि तमाम मीडिया और सोशल मीडिया चैनल्स पर आप इस घटना का सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
शास्त्रों की मानें तो चंद्रग्रहण का हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए कई लोग ऐसे हैं जो ग्रहण को गंभीरता से लेते हैं। वह ग्रहण से जुड़े नियमों का भी पालन करते हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में कब ग्रहण लगेगा। तो हम हरियाणा और उसके मुख्य शहरों में ग्रहण का टाइम बताने जा रहे हैं। यहां पढ़ें हरियाणा, (फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, अंबाला, भिवानी, करनाल, कुरुक्षेत्र, करनाल) जैसे शहरों में चंद्र ग्रहण का टाइम...
Haryana Me Chandra Grahan 2026 Kab Lagega (हरियाणा में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा)
| शहर का नाम | चंद्र ग्रहण कब से कब तक लगेगा | चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा |
| फरीदाबाद | दोपहर 3:20 PM से शाम 6:47 PM | लगभग 6:30 बजे |
| गुरुग्राम | दोपहर 3:20 PM से शाम 6:47 PM | लगभग 6:30 बजे |
| पानीपत | दोपहर 3:20 PM से शाम 6:47 PM | लगभग 6:30–6:35 बजे |
| अंबाला | दोपहर 3:20 PM से शाम 6:47 PM | लगभग 6:30–6:35 बजे |
| हिसार | दोपहर 3:20 PM से शाम 6:47 PM | लगभग 6:30 बजे |
| रोहतक | दोपहर 3:20 PM से शाम 6:47 PM | लगभग 6:30 बजे |
| करनाल | दोपहर 3:20 PM से शाम 6:47 PM | लगभग 6:30 बजे |
| सोनीपत | दोपहर 3:20 PM से शाम 6:47 PM | लगभग 6:30 बजे |
| भिवानी | दोपहर 3:20 PM से शाम 6:47 PM | लगभग 6:30–6:35 बजे |
| कुरूक्षेत्र | दोपहर 3:20 PM से शाम 6:47 PM | लगभग 6:30–6:35 बजे |
चंद्र ग्रहण का सूतक काल कब से शुरू होता है?
हिंदू मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। पूजा-पाठ, शुभ कार्य और भोजन पकाने से परहेज किया जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान, घर की शुद्धि और दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।
