अध्यात्म

Chandra Grahan 2024 Dos And Donts In Hindi: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें क्या नहीं, जानिए इसके नियम

Chandra Grahan 2024 Dos And Donts In Hindi: साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को यानि आज लगा है। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दिन क्या करें और क्या नहीं।

Image

Chandra Grahan 2024

Chandra Grahan 2024 Dos And Donts In Hindi: ज्योतिष विज्ञान में ग्रहण लगने की घटना को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। ये घटना एक खगोलिय घटना मानी जाती है। चंद्र ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व होता है। साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगा है। ये ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 06 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा, क्योंकि ये भारत के समयानुसार सुबह में लगने वाला है। चंद्र ग्रहण को लेकर ज्योतिष शास्त्रों में बहुत सारे नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें क्या नहीं।

Chandra Grahan 2024 Dos (चंद्र ग्रहण में क्या करें)

  • चंद्र ग्रहण के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और मंत्रों का जाप करें।
  • इस दिन ग्रहण के बाद ही स्नान करके घर के मंदिर की सफाई करें।
  • ग्रहण के बाद स्नान के बाद अपनी क्षमतानुसार दान करें।
  • चंद्र ग्रहण के समय सभी खाने पीने वाली चीजों में तुलसी दल डाल दें।

Chandra Grahan 2024 Donts (चंद्र ग्रहण में क्या ना करें)

  • चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ काम ना करें।
  • इस दिन ग्रहण के समय में ना भोजन करें ना ही पकाएं।
  • ग्रहण के समय सोना भी वर्जित होता है।
  • इस समय में मंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान मंदिर के पट बंद कर देना चाहिए।
  • ग्रहण को सीध ना देंखें।

Chandra Grahan 2024 Date And Time (चंद्र ग्रहण 2024 डेट और टाइम)

साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगेगा। इस दिन सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इस दिन आंशिक चंद्र ग्रहण सुबह 7 बजकर 42 मिनट तक रहने वाला है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article