Chandra Gochar 2026: 28 अप्रैल 2026 को चंद्रमा ने कन्या राशि में प्रवेश कर लिया है, जहां वे 30 अप्रैल तक रहेंगे। ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है, जबकि कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, तर्क, कम्युनिकेशन और विश्लेषण क्षमता के प्रतीक हैं। ऐसे में यह गोचर भावनाओं और बुद्धि के बीच संतुलन बनाने वाला माना जाता है। इस दौरान कई लोगों को अपने फैसलों में स्पष्टता मिलेगी और करियर से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा लाभकारी रहेगा।
कैसा रहेगा कन्या राशि में चंद्रमा का प्रभाव?
कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर व्यक्ति को प्रैक्टिकल सोच और प्लानिंग की ओर ले जाता है। इस दौरान लोग भावनाओं से ज्यादा तर्क से फैसले लेने की कोशिश करते हैं। कामकाज में फोकस बढ़ता है, छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान जाता है और अधूरे काम पूरे करने की इच्छा भी मजबूत होती है। यह समय हेल्थ, रूटीन और करियर सुधारने के लिए भी अच्छा माना जाता है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर रचनात्मकता और लाभ का समय लेकर आ रहा है। इस दौरान आपके काम की सराहना हो सकती है और नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आपकी प्रतिभा सामने आएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और निवेश से लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए यह गोचर सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने फैसलों को लेकर ज्यादा स्पष्ट महसूस करेंगे। आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आप अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह गोचर आय और नेटवर्किंग के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोगों के लिए यह गोचर भाग्य और करियर में प्रगति दिलाने वाला रहेगा। इस दौरान आपको अपने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं और यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह गोचर आर्थिक मामलों में सुधार लेकर आ सकता है। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस दौरान आप अपनी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू कर पाएंगे और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
