अध्यात्म

दो दिन अपनों से सावधान रहें 5 राशियां, चंद्रमा के मकर में प्रवेश देगा भारी नुकसान

Chandra Gochar 2026 : मन, माता के कारक चंद्रमा ने शनि की राशि मकर में प्रवेश कर लिया है। इससे कुछ राशि वालों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

Image

चंद्रमा का मकर में गोचर कैसा रहेगा

Chandra Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक स्थिति और दैनिक जीवन का कारक माना जाता है। 4 जून 2026 की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर चंद्रमा धनु राशि से निकलकर शनि की राशि मकर में प्रवेश कर चुके हैं। मकर राशि कर्म, अनुशासन, जिम्मेदारी और व्यावहारिकता की राशि मानी जाती है। चंद्रमा का यहां आना सभी राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा। इस गोचर से कुछ राशि वालों को मानसिक तनाव, खर्च, कार्यस्थल की चुनौतियों और रिश्तों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा दो दिन यहां रहेगा, इस दौरान कुछ राशि वालों को अपनों से सावधान रहने की आवश्यकता है।आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह गोचर अष्टम भाव में हो रहा है। अष्टम भाव अचानक घटनाओं, तनाव और अप्रत्याशित बदलावों का माना जाता है। इस दौरान किसी काम में रुकावट आ सकती है या योजनाएं अचानक बदल सकती हैं। पैसों के मामलों में जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा, विशेष रूप से पेट और पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की राजनीति से दूर रहना चाहिए। आपका कोई अपनी ही विश्वासघात कर सकता है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को उड़द दाल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा छठे भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव शत्रु, रोग और प्रतियोगिता का माना जाता है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है और किसी सहकर्मी के साथ मतभेद होने की संभावना रहेगी। जिसको आप अपनी हितकारी समझेंगे, वही आपको धोखा देगा। मानसिक थकान और काम का बोझ आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं।

उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए चंद्रमा दूसरे भाव में प्रवेश कर रहा है। यह भाव वाणी, परिवार और धन का प्रतिनिधित्व करता है। इस समय बोलचाल में सावधानी रखना बेहद जरूरी होगा। किसी करीबी व्यक्ति से अनावश्यक विवाद हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं और आर्थिक योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फलों का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा बारहवें भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव खर्च, विदेश, अस्पताल और मानसिक चिंता से जुड़ा माना जाता है। इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक रूप से बेचैनी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। यात्रा के दौरान भी विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

उपाय: तिल का दान करें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

मीन राशि

मीन राशि के लिए चंद्रमा एकादश भाव में है, जो सामान्य रूप से लाभ का भाव माना जाता है, लेकिन वर्तमान ग्रह स्थितियों में भावनात्मक निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। मित्रों या परिचितों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी बनने की आशंका रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और पीले वस्त्र दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारी author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article