अध्यात्म

Chaitra Navratri Fast Food: चैत्र नवरात्रि व्रत के नियम क्या हैं, जानिए व्रत में क्या खाएं-क्या नहीं

Chaitra Navratri Vrat Niyam 2025: चैत्र नवरात्रि का व्रत रखने जा रहे हैं तो सबसे पहले जान लें इस व्रत के नियम क्या है। व्रत के दौरान क्या खा सकते हैं और क्या नहीं। क्या व्रत रखने वाले बाल धो सकते हैं?

Image

Navratri Vrat Niyam In Hindi

Chaitra Navratri Vrat Niyam 2025: इस साल चैत्र नवरात्रि व्रत की शुरुआत 30 मार्च 2025, रविवार से होने जा रही है। इस व्रत में कई लोग पूरे नौ दिनों तक उपवास रखते हैं तो कई पहले और आखिरी नवरात्र को व्रत रहते हैं। व्रत से जुड़े कुछ नियम हैं जिनका पालन करना सभी के लिए जरूरी माना जाता है। जैसे नवरात्रि व्रत रखने वाले बाल और नाखून नहीं काट सकते हैं। जो पुरुष नवरात्रि व्रत रह रहे हैं तो वो दाढ़ी-मूंछ भी नहीं बना सकते हैं। जानिए इस व्रत में और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नवरात्रि व्रत नियम (Navratri Vrat Niyam)

1. नवरात्रि व्रत में मांस, मछली, अंडे या किसी भी नॉन-वेज आइटम का सेवन नहीं करना चाहिए।

2. इस व्रत में शराब और धूम्रपान भी प्रतिबंधित है।

3. प्याज और लहसुन भी इस व्रत में नहीं खाना चाहिए।

4. व्रत में दाल और अनाज का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

5. जो लोग नवरात्रि के 9 दिनों तक व्रत रखते हैं उनको ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है।

6. व्रती को दोपहर में सोना नहीं चाहिए।

7. परिवार का अगर कोई भी सदस्य 9 दिनों का व्रत है तो परिवार के सभी सदस्यो को तामसिक वस्तुओं का सेवन नहीं करना चाहिए।

चैत्र नवरात्र व्रत में क्या खाएं? (What to eat during Chaitra Navratri fast)

  • व्रत में समा के चावल की खीर या खिचड़ी का सेवन किया जा सकता है।
  • सिंघाड़े के आटे की पूड़ी, पराठा या हलवा खा सकते हैं।
  • आलू और साबूदाने की सब्जी या खिचड़ी का सेवन कर सकते हैं।
  • फल, दूध, पनीर और दही भी खा सकते हैं।
  • आलू, टमाटर, पपीता और लौकी को भी खा सकते हैं।
  • जीरा, देसी घी, काली मिर्च, हरि मिर्च का सेवन किया जा सकता है।
  • कुट्टू के आटे का सेवन कर सकते हैं।

चैत्र नवरात्र व्रत में क्या न खाएं? (What not to eat during Chaitra Navratri fast?)

चैत्र नवरात्र व्रत में लहसुन और प्याज का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस दौरान गेहूं और चावल का सेवन भी वर्जित है। व्रत के दौरान तामसिक चीजों का सेवन बिल्कुल भी न करें। (Navratri Puja Muhurat 2025)

नवरात्रि व्रत में चाय या कॉफी ले सकते हैं (Navratri Mein Tea Or Coffee Pi Sakte Hai)

जी हां, नवरात्रि व्रत में चाय या कॉफी का सेवन किया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि व्रत के किसी भी खाने में अन्न के हाथ न लगे हों।

नवरात्रि व्रत में बाल धो सकते हैं (Navratri Vrat Mein Baal Dho Sakte Hai)

जी हां नवरात्रि व्रत में बाल धोए जा सकते हैं। इसके लिए कोई परहेज नहीं है।

नवरात्रि व्रत में नाखून काट सकते हैं (Navratri Vrat Mein Nails Kaat Sakte Hai)

नवरात्रि व्रत रखने वाले लोगों को नाखून नहीं काटना चाहिए और न ही बाल कटवाना चाहिए।

पीरियड्स में नवरात्रि व्रत रख सकते हैं (Periods Mein Navratri Vrat Rakh Sakte Hai)

जो महिलाएं पहले से नवरात्रि व्रत रह रही हैं वो पीरियड्स में भी ये व्रत रखा सकती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी भी पूजा सामग्री को हाथ न लगाएं। माता रानी की पूजा मन ही मन करें। लेकिन जो महिलाएं या लड़कियां पहली बार ये व्रत रखेंगी उनके लिए सुझाव है कि वो पीरियड्स में इस व्रत की शुरुआत न करें।

क्या प्रेग्नेंट महिला नवरात्रि व्रत रख सकती है (Kya Pregnant Mahila Navratri Vrat Rakh Sakti Hai)

वैसे तो गर्भवती महिला को किसी भी तरह का व्रत न रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप फिर भी ये व्रत रखना चाहती हैं तो अपने खान-पान का उचित ध्यान रखें। बिल्कुल भी खाली पेट न रहें। व्रत की चीजें थोड़ी-थोड़ी देर में खाती रहें।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article