अध्यात्म

वृश्चिक राशि में सूर्य-बुध की युति से बना बुधादित्य योग, इस राशियों के खुलेंगे सौभाग्य के द्वार

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 17, 2022, 10:25 AM IST

Budhaditya Yoga: सूर्य और बुध की युति से 4 राशियों को मिलेगा लाभ। आर्थिक स्थिति रहेगी शानदार।

Image

सूर्य के गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ

सूर्य और बुध दोनों ही ग्रह अभी वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष अनुसार जब भी ये ग्रह एक साथ किसी राशि में होते हैं तब बुधादित्य योग का निर्माण होता है। जिनकी कुंडली में ये योग बनता है वो लोग खूब तरक्की और सम्मान प्राप्त करते हैं। वृश्चिक राशि में 3 दिसंबर 2022 तक बुधादित्य योग बना रहेगा। जानिए इस योग से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

मिथुन राशि: इस राशि वालों को बुधादित्य योग से लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। नौकरी में बड़ी सफलता हासिल होगी। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग किसी प्रशासनिक या सरकारी पद पर कार्यरत हैं उन्हें बड़ी सफलता मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे।

कर्क राशि: ये समय आपके लिए शुभ साबित होगा। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। समय का पूरा लाभ उठाएं। वाद-विवाद से दूर रहें। धन प्राप्ति के योग हैं। आय का प्रवाह अच्छा रहेगा। मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि: आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संचार कौशल बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी। जो लोग बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे हैं उन्हें इस दौरान लाभ के रूप में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यात्रा सफल होगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article