अध्यात्म

Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य ने वृश्चिक राशि में किया प्रवेश, अब चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 16, 2022, 12:12 PM IST

Surya Gochar November 2022: सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य के गोचर से 4 राशियों को लाभ मिलेगा।

Image

सूर्य राशि परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें यहां

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रहों के राजा सूर्य देव किसी भी राशि में 30 दिनों तक विराजमान रहते हैं
  • सूर्य देव जब भी राशि बदलते हैं तब संक्रांति मनाई जाती है
  • सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है

Surya Rashi Parivartan November 2022: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है। कुंडली में सूर्य देव पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब भी ये ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। 16 नवंबर को सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में सूर्य के गोचर करते ही कई राशियों की जिंदगी बदल जाएगी। जानिए ये गोचर किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।

सूर्य राशि परिवर्तन 2022 (Surya Rashi Parivartan 2022)

मिथुन राशि: इस गोचर काल में आपके तमाम शत्रुओं का नाश होगा। आप करियर में बड़ी ही तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा से भी अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।

कन्या राशि: इस दौरान मार्केटिंग, सोशल मीडिया, कंसल्टेशन आदि क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। धन की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। यात्रा से अच्छा धन कमा सकेंगे।

तुला राशि: सूर्य गोचर के प्रभाव से आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। फाइनेंस सेक्टर में काम करने वाले जातकों के लिए ये समय विशेषतौर पर शुभ रहने वाला है। साथ ही आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये समय अनुकूल साबित होगा। आपको काम और बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। विदेश यात्रा भी संभव है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये समय काफी फलदायी साबित होगा। नौकरी में आपको तरक्की मिलेगी। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार हैं। जो जातक विदेश में नौकरी सर्च कर रहे हैं उनके लिए ये समय काफी शुभ रहने वाला है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article