Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहों के चाल बदलने का असर सारी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि पर सकारात्मक तो कुछ पर नकारात्मक पड़ता है। इस साल 19 जुलाई को सावन शुरू होने से पहले ही बुध ग्रह ने अपनी राशि बदल ली है। पूरे सावन के महीने में बुध सिंह राशि में विराजमान रहने वाले हैं। वहीं बुध देव 22 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। 22 अगस्त को सुबह 06 बजकर 37 मिनट पर बुध सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है।
इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत
मेष राशिबुध गोचर से मेष राशि के जातक को नौकरी में बहुत ही लाभ होने वाला है। इस समय में आपको आर्थिक उन्नति हो सकती है। आपको बॉस का पूरा समर्थन मिलेगा। काम में तरक्की मिल सकती है। सेहत भी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपके मान- सम्मान में वृद्धि मिलेगी। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बितेगा।
मिथुन राशि
बुध देव के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को व्यापार में खास सफलता मिलेगी। बुध देव की कृपा मिथुन राशि के जातक को कृपा प्राप्त होगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। सावन के महीने में मिथुन राशि के जातक को कारोबार में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही शिव की कृपा बरसेगी।
कर्क राशि
बुध गोचर से कर्क राशि के जातक को विशेष लाभ मिलेगा। इस समय में आपको बिजनेस में लाभ मिल सकता है। उन्हें व्यापार में सफलता मिलेगी। सेहत का भी लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। सावन के महीने में गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव को चढ़ाएं। इससे लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
वर्तमान समय वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद उत्तम है। बुध देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातक को बहुत लाभ मिलेगा। सेहत बेहतर होगी। धन आगमन होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
