अध्यात्म

Sawan Ka Last Somwar Kab Hai 2024: कब रखा जाएगा सावन महीने का आखिरी सोमवार व्रत, नोट करें सही तिथि और महत्व

Sawan Ka Last Somwar Kab Hai 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो गई है। इस महीने में सावन के सोमवार का व्रत किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन मास के आखिरी सोमवार का व्रत कब किया जाएगा।

Image

Sawan Somwar

Sawan Ka Last Somwar Kab Hai 2024: सावन का महीना हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। ये महीना भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए समर्पित होता है। सावन मास की तैयारी एक महीना पहले से ही शिव भक्तों के द्वारा शुरू कर दी जाती है। सावन में शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जमा होती है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो गई है। इसी दिन सावन का पहला सोमवार व्रत भी रखा गया था। सावन के महीने में भगवान महादेव की भक्ति करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं सावन के महीने का आखिरी सोमवार व्रत कब रखा जाएगा।

Sawan Ka Last Somwar Kab Hai 2024 (कब है सावन का आखिरी सोमवार)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन के महीने में पांच सोमवार का व्रत किया जाएगा। ऐसे में आखिरी सोमवार का व्रत 19 अगस्त 2024 को सोमवार के दिन रखा जाएगा। इसी दिन सावन महीने का समापन भी हो रहा है।

इस साल सावन में कितने सोमवार व्रत रखें जाएंगे

इस साल सावन के महीने में वैदिक पंचांग के अनुसार पांच सोमवार का व्रत रखा जाएगा। जिस साल पांच सोमवार का व्रत पड़ता है वो बहुत ही शुभ माना जाता है।

  • पहला सावन सोमवार, 22 जुलाई
  • दूसरा सावन सोमवार, 29 जुलाई
  • तीसरा सावन सोमवार, 5 अगस्त
  • चौथा सावन सोमवार, 12 अगस्त
  • पांचवा सावन सोमवार, 19 अगस्त

सावन सोमवार शिव मंत्र (Shiv Mantra)

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।।

नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।

नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नम: शिवाय ।।

ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

सावन सोमवार पूजा विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi)

  • सावन के सोमवार के दिन सुबह स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
  • उसके बाद घर में मंदिर में शिव जी मूर्ति स्थापित करें।
  • फिर शिव जी की विधिवत पूजा करें।
  • सावन के सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाएं।
  • शिव मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करें।
  • उसके बाद शिव जी को फूल, बेलपत्र, अक्षत, चंदन अर्पित करें।
  • शिव के समुख चौमुख दीप जलाएं और शिव जी की आरती करें।
  • अंत में भोग लगाएं और प्रसाद सब में बांटें।

सावन सोमवार महत्व (Sawan Somwar Importance)

शास्त्रों में सावन के महीने का खास महत्व है। इस महीने में सावन के सोमवार का व्रत किया जाता है। सावन के सोमवार का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। सावन के सोमवार का व्रत करने से व्रती को अखंड सौभाग्य मिलता है और परिवार में सुख, समृद्धि आती है। सावन के सोमवार का व्रत कुंवारी कन्याओं के लिए शुभ फलदायी माना जाता है। इस व्रत को करने से उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
Jayanti Jha
जयंती झा author

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुए... और देखें

End of Article