अध्यात्म

Budh Gochar 2025: मीन राशि में बुध का गोचर, 3 राशि वालों का जगाएगा सोया भाग्य, चेक करें कहीं आपकी राशि तो इनमें नहीं

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी 2025 की रात 11 बजकर 28 मिनट से मीन राशि में गोचर शुरू कर देंगे। ये बुध की नीच राशि है। इस राशि में बुध के आते ही कुछ राशि वालों की किस्मत चमत उठेगी।

Image

Budh Gochar 2025

Budh Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को सबसे युवा ग्रह के रूप में जाना जाता है। 27 फरवरी को ये ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। मीन गुरु की राशि है और बुध की ये नीच राशि मानी जाती है। सामान्य शब्दों में कहें तो बुध इस राशि में नीच अवस्था में हो जाते हैं। जिससे शुभ फलों में कमी आने लगती है। लेकिन कुछ राशि ऐसी हैं जिनके लिए बुध की ये चाल काफी शानदार साबित होगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि

मेष राशि में बुध का गोचर बेहद शानदार साबित होगा। इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जो भी काम आपके लंबे समय से अटके हुए थे वो बनने लगेंगे। व्यापारियों को भी खूब लाभ प्राप्त होगा। अलग-अलग माध्यमों से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ रहेगा। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार दिख रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं होगी। मेहनत के अनुसार अच्छा फल प्राप्त होगा। अचानक से धन की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। विदेश में नौकरी प्राप्त हो सकती है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article