अध्यात्म

Budh Gochar 2024: 29 जून को बुध करेंगे कर्क राशि में प्रवेश , इन राशि वालों की लगेगी लॉटरी

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध देव इस समय मिथुन राशि में विराजमान हैं। जल्द ही 29 जून को वो अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि के जातक को फायदा पहुंच सकता है।

Image

Budh Gochar 2024

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, धन, व्यापार, संवाद का कारक माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में बुध की स्थिति अच्छी होती है। वो लोग मधुरभाषी होते हैं। वर्तमान समय में बुध ग्रह अपनी स्वराशि मिथुन में उपस्थित हैं। 29 जून को बुध मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के गोचर से हर राशि के जातक पर अलग- अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। बुध 29 जून को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में चले जाएंगे। आइए जानते हैं बुध के कर्क राशि में प्रवेश से किन राशिवालों की किस्मत खुल सकती है।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि

बुध गोचर से वृषभ राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिल सकता है। इस समय में आपको अपने भाई - बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही परिवार के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर बनेंगे। बुध गोचर के दौरान आपको धन का भी लाभ हो सकता है। इसके साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह राशि

बुध गोचर से सिंह राशि के जातक को लाभ पहुंच सकता है। इस समय में आप किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। इसके साथ ये समय आपकी सेहत के लिए भी अनुकूल रहेगा। निवेश में लाभ प्राप्त होगा। इस साथ आपको अचानक धन की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से सारे काम में सफलता हाथ लगेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक के लिए बुध गोचर शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आपको इस समय में परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आप शिक्षा के क्षेत्र में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article