अध्यात्म

Budh Gochar 2022: शुक्र के बाद बुध वृश्चिक राशि में करेंगे प्रवेश, जानें किन राशियों की लगेगी लॉटरी?

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 11, 2022, 08:09 AM IST

Budh Rashi Parivartan November 2022: शुक्र गोचर (Shukra Gochar) के बाद बुध का गोचर होने जा रहा है। जानिए ये गोचर किन राशियों की बदल देगा तकदीर।

Image

बुध के गोचर से किन राशियों को मिलेगा लाभ

KEY HIGHLIGHTS
  • बुध 13 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे
  • जहां इनकी युति शुक्र देव से होगी
  • ये गोचर 3 राशियों को लाभ देगा

Budh Transit 2022 In Scorpio: शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Rashi Parivartan) 11 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में हुआ है और अब दो दिन बाद बुध भी इसी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध का ये गोचर 13 नवंबर 2022 को होगा। ज्योतिष में बुध को व्यापार, बुद्धि और संवाद का कारक माना जाता है। इन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध का वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi) में गोचर 3 राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर किनके लिए शुभ (Budh Transit 2022)

मकर राशि: बुध गोचर के दौरान मकर राशि के जातक धन का संचय करने में कामयाब रहेंगे। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आपको हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक से किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

कुंभ राशि: बुध के गोचर के दौरान आप अपने कार्यों को बहुत सोच-समझकर करेंगे जिससे आपको लाभ भी मिलेगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। इनकम बढ़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। कुंभ राशिवालों को करियर के क्षेत्र में शानदार सफलता प्राप्त होगी। विदेश से भी नौकरी के अवसर मिलने की संभावना है। इस दौरान आप धन का संचय करने में भी कामयाब रहेंगे।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक बुध के गोचर के दौरान सफलता हासिल करेंगे। यात्रा से आपको लाभ प्राप्त होगा। बिजनेस के लिहाज से भी आपको लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान निवेश जैसे महत्वपूर्ण फैसले भी आपके लिए शुभ साबित होंगे। नौकरी में बदलाव से आपको लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का साथ मिलेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article