अध्यात्म

Budh Asta 2023: मेष राशि में अस्त हुए बुध, इन 4 राशि वालों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 25, 2023, 06:43 AM IST

Budh Asta 2023 In Aries: बुध ग्रह 23 अप्रैल 2023 की रात में मेष राशि में अस्त हो गया है। इस ग्रह का अस्त होना 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Budh Ast 2023: बुध के अस्त होने से इन राशियों के धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी

Budh Ast 2023 In Aries: ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध 23 अप्रैल 2023 की रात 11 बजकर 58 मिनट पर मेष राशि में अस्त हो गए हैं। इनका अस्त होना कई राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। बता दें बुध व्यक्ति की कुंडली में तर्क और बुद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं इनके आशीर्वाद से लोगों को करियर में सफलता प्राप्त होती है। जिनकी कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है वो लोग बिजनेस में खूब ख्याति प्राप्त करते हैं। जानिए पंडित सुजीत जी महाराज से बुध का अस्त होना किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

बुध मेष राशि में हुए अस्त, इन राशियों की पलटेगी किस्मत (Budh Ast In Aries 2023)

मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए बुध का अस्त होना बेहद शुभ साबित होगा। अगर आप बिजनेस करते हैं तो ये समय आपके लिए धन लाभ के योग बनाएगा। सरकारी नौकरी वाले जातक भी इस दौरान खूब कामयाबी हासिल करेंगे।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

बुध के अस्त होने से आपका भाग्य मजबूत होगा। नौकरी हो या बिजनेस आपको हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आपके मान-सम्मान में इज़ाफा होगा। बिजनेस में तेजी से तरक्की हासिल करेंगे। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

तुला राशि (Libra Horoscope)

बुध के अस्त होने से करियर में तरक्की हासिल होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके काम की जमकर तारीफ होगी और आपको प्रमोशन मिलने के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

बुध का अस्त होना आपके लिए भी शुभ रहेगा। इस दौरान आपको नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। दुश्मनों पर आप हावी रहेंगे। धन का आगमन होगा लेकिन खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत पड़ेगी।

बुध ग्रह अस्त होने पर क्या करें? (What To Do When The Planet Mercury Sets?)

बुध के अस्त होने पर ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे बुध ग्रह मजबूत होगा। जिससे आपको करियर में तरक्की मिलेगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article