अध्यात्म

Buddha Purnima (Vaishakh Purnima) 2023: बुद्ध पूर्णिमा 2023 कब है? जानें वैशाख पूर्णिमा की डेट, टाइम, मुहूर्त व महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2023, 11:25 AM IST

Buddha Purnima or Vaishakh Purnima 2023 Date and Time (बुद्ध पूर्णिमा 2023 में कब है): वैशाख महीने में आने वाली पूर्णिमा महात्मा बुद्ध के जन्म दिवस रूप में मनाया जाता है। इसलिए यह पर्व बुद्ध पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध है। यहां जानें बुद्ध पूर्णिमा यानी वैशाख पूर्णिमा कब है इंडिया में और क्या है वैशाख मास की पूर्णिमा की डेट और टाइम।

Image

Buddha purnima 2023 date

Buddha Purnima or Vaishakh Purnima 2023 Date and Time (बुद्ध पूर्णिमा 2023 में कब है): हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह हर महीने आती है। मगर, वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। यह पर्व बौद्ध अनुयायियों के साथ हिंदुओं के लिए भी बेहद खास है। क्योंकि गौतम बुद्ध को विष्णु भगवान का नौवां अवतार माना जाता है। यहां जानें बुद्ध पूर्णिमा यानी वैशाख पूर्णिमा कब है इंडिया में और क्या है वैशाख मास की पूर्णिमा की डेट और टाइम।

बुद्ध पूर्णिमा 2023 कब है? (Buddha Purnima Date In 2023)

वैशाख महीने (Vaishakh Month 2023) में आने वाली पूर्णिमा ही बुद्ध पूर्णिमा (When is Buddha Purnima in 2023) कहलाती है। इस साल यह 5 मई, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन कई देशों में इसे बुद्ध जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

Buddha Purnima Date and Time In India

  • बुद्ध पूर्णिमा 2023 तिथि प्रारम्भ: 04 मई 2023, गुरुवार, रात 11:59 बजे
  • बुद्ध पूर्णिमा 2023 तिथि समापन: 05 मई 2023, शुक्रवार, रात 11:18 बजे
  • वैशाख पूर्णिमा 2023 डेट : 05 मई 2023, शुक्रवार।

Buddha Purnima History and significance

वैशाख पूर्णिमा का भगवान बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं से विशेष संबंध रहा है। इसलिए हर साल वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। दरअसल, भगवान बुद्ध ने जब अपने जीवन में पाप, हिंसा और मृत्यु के विषय में जाना तभी से उन्होंने मोह-माया का त्याग कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को छोड़कर सारी जिम्मेदारियों से मुक्ति ले ली। वो स्वयं सत्य की खोज में निकल पड़े। उन्हें अंततः सत्य का ज्ञान भी प्राप्त हुआ। कहते हैं गौतम बुद्ध से जुड़ी सभी घटनाओं का नाता वैशाख पूर्णिमा से रहा है। यही कारण है कि इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article