अध्यात्म

Buddha Purnima 2024 Puja Vidhi, Mantra: बुद्ध पूर्णिमा के दिन इस तरह से करें पूजा, यहां नोट करें पूरी विधि और मंत्र

Buddha Purnima 2024 Puja Vidhi, Mantra: बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन बौद्ध धर्म को मानने वाले अनुयायी गौतम बुद्ध की पूजा करते हैं। आइए यहां जानते हैं इसकी पूजा विधि और मंत्र के बारे में।

Image

Buddha Purnima 2024

Buddha Purnima 2024 Puja Vidhi, Mantra: बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है इस साल बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार 23 मई 2024 को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। इसी दिन वैशाख पूर्णिमा का भी व्रत रखा जाएगा। बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का ही नौंवा अवतार माना जाता है। इस दिन श्री हरि की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और मनवांछित फल मिलता है। आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा की पूजा विधि और मंत्र के बारे में।

Buddha Purnima 2024 Puja Vidhi (बुद्ध पूर्णिमा पूजा विधि)

  • बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह ब्रह्म मुर्हूत में उठकर स्नान करें।
  • उसके बाद भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • इसके बाद मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें।
  • इसके साथ ही बुद्ध की प्रतिमा को भी स्थापित करें।
  • फिर उनका गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें।
  • जलाभिषेक के बाद घी का दीपक जलाएं।
  • बुद्ध पूर्णिमा मंत्र और कथा का पाठ करें।
  • उसके बाद मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं
  • अंत में आरती करें और चंद्रमा को अर्घ्य देकर भोग ग्रहण करें।

Buddha Purnima 2024 Mantra (बुद्ध पूर्णिमा मंत्र)

बुद्ध पूर्णिमा के दिन ॐ मणि पदमे हूम्‌' मंत्र का खासतौर पर जाप करें । ये मंत्र बौद्ध धर्म का सर्वोत्तम मंत्र माना जाता है। इस दिन इस मंत्र का जाप करने से गौतम बुद्ध और भगवान विष्णु दोनों की कृपा साधक को प्राप्त होती है।

Buddha Purnima 2024 Shubh Muhurat (बुद्ध पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024)

इस साल वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 22 मई को शाम 6 बजकर 47 मिनट पर हो रही है। इसके साथ ही इस तिथि का समापन 23 मई 2024 को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा के लिए सुबह 9 बजकर 15 मिनट से लेकर 12 बजकर 46 मिनट तक रहने वाला है। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय शाम 7 बजकर 12 मिनट पर होगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article