Buddha Purnima 2024 Mantra: गौतम बुद्ध ने बौद्ध की स्थापना कर समाज में प्रेम,एकता और समानता का प्रचार प्रसार किया। बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान का बहुत महत्व है। इस दिन दान पुण्य करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उनको ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध के मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।
Buddha Purnima 2024 Mantra (बुद्ध पूर्णिमा मंत्र)
'ॐ मणि पदमे हूम्'
बुद्ध पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध के इस बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से हर मुश्किल का समाधान हो जाता है। इस शक्तिशाली मंत्र को स्तूपों की दीवार और प्रार्थना चक्र पर लिखा हुआ देखा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र को चक्र पर एक बार घुमाने से 10 लाख जाप के बराबर फल मिलता है।
बुद्ध का मूल मंत्र
बुद्धं शरणं गच्छामि।धर्मं शरणं गच्छामि।
संघं शरणं गच्छामि।
यह मंत्र बौद्ध धर्म के मानने वालों का मूलमंत्र है। इस मंत्र में बुद्ध के जीवन का सार निहित है। ये तीन वाक्य बौद्ध धर्म के मूल भावनाओं को दर्शाते हैं। इसके साथ ही बुद्ध की शरण में जानें के लिए इस वाक्य का अनुसरण करना सबसे पहला कार्य होता है।
