Sawan 1st Somwar 2022 Puja Vidhi, Muhurat, Mantra: सावन में शिव जी की पूजा के साथ जरूर करें इन मंत्रों का जाप
Sawan First Somwar 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: आज पवित्र सावन माह का पहला सोमवार है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावन माह की सोमवार तिथि भोलेनाथ की पूजा-आराधना के लिए विशेष मानी गई है। यहां जानें सावन के पहले सोमवार व्रत के लिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, कथा, आरती और मंत्र।
Sawan First Somwar 2022 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra, Aarti in Hindi: भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना इस वर्ष 14 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। आज यानी 18 जुलाई को सावन महीने का पहला सोमवार है। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावन सोमवारी पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना भक्तों के लिए अत्यंत कल्याणकारी है। कहा जाता है कि सावन सोमवारी पर शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से असीम कृपा प्राप्त होती है। इस वर्ष सावन के पहले सोमवार पर शोभन योग बन रहा है।
Sawan 1st Somvar Date, Time, Puja Vidhi, Shubh Muhurat And All You Must Know
जो भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है उसे दुगना फल मिलता है। माना जाता है कि, सावन सोमवारी पर विधि अनुसार भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए। सावन के पहले सोमवार पर सुबह स्नान के बाद आपने घर में गंगाजल का छिड़काव जरूर करें। इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करने का भी खास महत्व है। हो सके तो सावन के हर एक सोमवार पर शिव मंदिर के दर्शन जरूर करें।
Sawan 1st Somvar 2022 Wishes, Quotes, Images, Messages
इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से जानें सावन सोमवारी पर व्रत कैसे रखा जाता है। यहां देखें सावन सोमवारी के लिए पूजा विधि, कथा, आरती, मंत्र और नियम समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्ति के लिए
कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाते-लगाते अगर आप परेशान हो गए हैं तो इन मामलों में सफलता प्राप्ति के लिए नीचे दिए इन मंत्र का 36 बार जाप करें।
ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ।।
Sawan Somvar 2022 Mantra: सौभाग्य प्राप्ति के लिए
परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए भगवान शिव के नीचे दिए गए मंत्र का जप करें। इस मंत्र का 101 बार जाप करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।
Sawan Somvar 2022: सावन में ना पिएं दूध
सावन के महीने में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इस महीने दूध पीने से पेट संबंधी बीमारियां और अत्यधिक गैस की संभावना बढ़ जाती है। सावन में दूध नहीं पीने का धार्मिक कारण यह भी है कि भगवान शिवजी को सावन में दूध से अभिषेक किया जाता है। इस कारण भी इस महीने कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए।
Sawan Somvar 2022: सावन में शिव जी को क्या अर्पित करें?
भांग, धतूरा और बेलपत्र की तरह ही शिवलिंग पर काला तिल भी चढ़ाया जाता है। क्योंकि काला तिल भगवान शिव को अतिप्रिय है। सावन में शिवजी को काले तिल अर्पित करने से मानसिक और शारीरिक संबंधी परेशानियां दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
दाढ़ी व बाल काटना माना जाता है अशुभ
हिंदू शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में बाल काटना व दाढ़ी बनाना वर्जित माना जाता है। अगर आप सावन का व्रत रख रहे हैं तो नियमित रूप से शिवजी के मंदिर जाकर पूजा पाठ करें और सावन के महीने में बाल काटने व दाढ़ी बनाने से बचें। इसके अलावा सावन के महीने में नाखून काटना व शरीर पर तेल मालिश करना भी वर्जित बताया गया है। माना जाता है कि ऐसा करने से ग्रह दोष लगता है और सावन में रखा गया व्रत भी फलदाई नहीं होता है।
Shiv Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi
जय शिव ओंकारा ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा
।।ॐ जय शिव..॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे
।।ॐ जय शिव..॥
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे
॥ ॐ जय शिव..॥
अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी
॥ ॐ जय शिव..॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे
॥ ॐ जय शिव..॥
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता
॥ ॐ जय शिव..॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका
॥ ॐ जय शिव..॥
काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी
॥ ॐ जय शिव..॥
त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे
॥ ॐ जय शिव..॥
Sawan Somvar 2022: सावन में शिव चालीसा का जाप कैसे करना चाहिए
शिव चालीसा का जाप दिन में किसी भी समय किया जा सकता है। बस इसे शुद्ध तन और मन से करना चाहिए। इसके अलावा ध्यान रखें कि शिव चालीसा को पढ़ने में कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इससे शिव चालीसा के जाप का पूर्ण फल नहीं मिलता है।
Sawan Ki Katha Hindi Mein
शिव जी की जटाओं में आते ही मां गंगा का वेग कम हो गया। इसके बाद मां गंगा उस स्थान पर पहुंची जहां भागीरथ के पूर्वजों की राख पड़ी थी। मां गंगा का स्पर्श होते ही भागीरथ के पूर्वजों को मोक्ष की प्राप्ति हुई। इस तरह से मां गंगा पहले शिवजी की जटाओं में समाई फिर धरती पर अवतरित हुईं।
Sawan Somvar 2022 Katha: देव लोक से शिवजी की जटाओं में पहुंची गंगा
भागीरथ ने कठोर तपस्या की और भोलेनाथ उसकी तपस्या से प्रसन्न हुए। जब भोलेनाथ में भागीरथ से वरदान मांगने के लिए कहा तो भागीरथ ने उन्हें सारी बातें बताई। भगवान भोलेनाथ ने गंगा के वेग से पृथ्वी को बचाने के लिए अपनी जटाएं खोल दी और इस तरह से मां गंगा देवलोक से शिवजी की जटा में समा गईं और शिव जी ने मां गंगा को अपनी जटाओं में धारण कर लिया। इसलिए भी भोलेनाथ के कई नामों में उनका एक नाम गंगाधर है।
Sawan Somvar 2022: सावन सोमवार पर करें इस कथा का पाठ
पौराणिक हिंदू कथाओं के अनुसार महाराज भागीरथ ने अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए स्वर्गलोक से मां गंगा को धरती पर लाने की ठानी और इसके लिए कठोर तप किए। भागीरथ की तपस्या से खुश होकर मां गंगा धरती पर आने के लिए मान गईं। लेकिन समस्या यह थी कि मां गंगा सीधे धरती पर नहीं आ सकती थीं। उन्होंने भागीरथ से कहा कि, धरती उनका तेज वेग सहन नहीं कर पाएगी और रसाताल में चली जाएगी। इसके बाद भागीरथ ब्रह्माजी के पास पहुंचे और उन्होंने अपनी समस्या बताई। ब्रह्माजी ने भागीरथ को भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कहा।
Sawan Somvar 2022 Tips: इस आकार से बड़ा शिवलिंग न रखें
अगर घर में शिवलिंग की स्थापना कर रहे हैं तो छोटा शिवलिंग ही स्थापित करें। घर में ज्यादा बड़े आकार का शिवलिंग नहीं रखना चाहिए। इसका आकार अंगूठे के ऊपर वाले पोर के बराबर ही होना चाहिए। इसके साथ ही घर में स्थापित करने के बाद रोजाना साफ-सफाई बेहद जरूरी होती है।
Sawan Somvar 2022 Muhurat: कब लगेगा भद्रा?
आज सावन का पहला सोमवार है। आद भद्रा रात में 10:19 मिनट से लेकर 19 जुलाई को सुबह 5:41 तक रहेगा।
Sawan Somvar 2022 Shubh Muhurat And Puja Muhurat: आज कब है शुभ मुहूर्त और पूजा मुहूर्त?
आज रवि योग बन रहा है। इस दिन रवि योग सुबह 5:40 से अगले दिन अगले यानी 19 जुलाई 02:42 तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, रवि योग को मांगलिक और शुभ कार्यों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए 18 जुलाई को सुबह 5:40 के बाद से सावन सोमवार व्रत की पूजा श्रद्धालु कर सकते हैं।
Sawan Somvar 2022 Mahatva: सावन सोमवार व्रत का महत्व
हिंदू धर्म के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती को भी समर्पित है। कहा जाता है कि अगर कुंवारी लड़कियां इस माह में सोमवार का व्रत रखें, तो उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है। सावन सोमवार का व्रत करने से ग्रह दोष शांत होता है और जीवन की सभी बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Sawan Somvar 2022: Aaj ka Panchang, 18 July 2022
दिनांक- 18 जुलाई 2022
दिवस- सोमवार
माह- श्रावण,कृष्ण पक्ष,
तिथि- पंचमी 08:55 am तक फिर खष्ठी
सूर्योदय- 05:35 am
सूर्यास्त- 07:21 pm
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद
सूर्य राशि- कर्क
चन्द्र राशि- कुम्भ 06:35 am तक फिर मीन
करण- तैतिल
योग- शोभन
Sawan Somvar 2022: सावन सोमवार व्रत में खाएं ये सारी चीजें
सावन के महीने में सात्विक भोजन ग्रहण करने का नियम है। अगर आप सावन सोमवारी पर फलहार व्रत रख रहे हैं तो इस दिन सेब, केला, अनार, नाशपाती, तरबूज, खीरा, आम, खरबूजा, अनार खा सकता हैं। इसके अलावा आप भुना हुए मखाने, दूध, दही, मूंगफली, पनीर, साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूरी, आलू की सब्जी खा सकते हैं। आप चाहें तो सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते है।
Sawan Somvar 2022: 18 जुलाई 2022 के शुभ मुहूर्त
18 जुलाई 2022 अभिजीत मुहूर्त समय- 11:57 am से 12:49 pm तक।
18 जुलाई 2022 विजय मुहूर्त समय 02:24 pm से 03:15 pm तक
18 जुलाई 2022 गोधुली मुहूर्त समय- 06:04 pm से 06:35 pm तक
Sawan Somvar 2022 Date: आज है सावन का पहला सोमवार
सावन के पवित्र महीने का पहला सोमवार आज है। भारत में हर जगह शिव जी की आराधना करने के लिए भक्तों में भारी उतसाह देखा जा रहा है। सावन के पहले सोमवार पर बम बम भोले के साथ माता पार्वती की पूजा का भी विशेष महत्व है।
Sawan Somvar 2022: किन चीजों से करें शिव जी का अभिषेक?
भगवान शिव का अभिषेक करना अत्यंत कल्याणकारी माना गया है। आप सावन सोमवारी पर जल, गन्ने का रस, दूध, दही, घी और गंगाजल से अभिषेक कर सकते हैं।
Sawan Somvar 2022 Date: सावन सोमवार पर कब करें पूजा?
आज सावन 2022 का पहला सोमवार है। सोमवार तिथि 18 जुलाई को सुबह 8 जुलाई से प्रारंभ हो रही है जो 19 जुलाई को 2:42 तक रहेगी। भक्त इस दिन सुबह 5:00 बजे से पूजा प्रारंभ कर सकते हैं।
Sawan Somvar 2022: आज है सावन का पहला सोमवार
इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 14 जुलाई से प्रारंभ हो गया है। आज यानी 18 जुलाई को सावन 2022 का पहला सोमवारी है। सावन सोमवार पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि अनुसार पूजा की जाती है।

