अध्यात्म

Bhai Dooj Mantra In Hindi: भाई को टीका लगाते समय इस मंत्र का करें जाप, लंबी आयु का मिलेगा आशीर्वाद

Bhai Dooj Mantra (भाई को टीका लगाने का समय): भाई दूज के दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर भगवान से उनकी लंबी आयु और खुशहाल जीवन की प्रार्थना करती हैं। जानिए भाई को तिलक लगाने का मंत्र।

Image

Bhai Dooj Mantra

Bhai Dooj Mantra (भाई को टीका लगाने का समय): बहन-भाई के अटूट रिश्ते को समर्पित भाई दूज का त्योहार इस साल ये त्योहार 15 नवंबर यानि आज मनाया जा रहा है। 15 नवंबर 2023 को भाई दूज का शुभ मुहूर्त सुबह 10:45 से दोपहर 12:05 तक रहेगा। बहनें इन शुभ मुहूर्त में भाई का टीका करेंगी तो ज्यादा शुभ रहेगा। भाई को टीका लगाते समय नीचे दिए गए मंत्र का जाप जरूर करें।

Bhai Dooj Mantra (भाई को टीका लगाने का मंत्र)

‘गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें फूले फलें।’

Bhai Dooj Kaise Manate Hain (भाई दूज कैसे मनाते हैंं)

भाई दूज के दिन चावल के घोल से एक चौक बनाएं। इस चौक पर भाई को बैठाकर बहनें उनकी पूजा करती हैं। सबसे पहले बहन अपने भाई के हाथों पर चावलों का घोल लगाती है। फिर उसके ऊपर सिंदूर लगाती है और फूल, पान, सुपारी तथा मुद्रा रख कर धीरे-धीरे हाथों पर जल छोड़ते हुए इस मंत्र को बोलती है ‘गंगा पूजा यमुना को, यमी पूजे यमराज को। सुभद्रा पूजे कृष्ण को गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई आप बढ़ें फूले फलें।’

इसके उपरांत बहन भाई के मस्तक पर तिलक लगाती है और हाथ में कलावा बांधती है तथा भाई का मुंह मीठा करती है। बहनें इस दिन यमराज के नाम का चौमुखा दीपक जलाकर घर की दहलीज के बाहर रखती हैं जिससे उनके घर में किसी प्रकार की बाधाएं नहीं आए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article