अध्यात्म

Aaj Ka Panchang, 14 November 2023: पंचांग से जानिए गोवर्धन पूजा और भाई दूज पूजा का शुभ मुहूर्त

Panchang 14 November 2023: पंचांग अनुसार 14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और द्वितीया तिथि है। इस दिन भाई दूज, गोवर्धन पूजा और चित्रगुप्त पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। जानिए सभी त्योहारों के मुहूर्त।

Image

14 Novemebr 2023 Panchang In Hindi

Bhai Dooj, Govardhan Puja 2023 Panchang 14 November 2023: पंचांग अनुसार 14 नवंबर 2023 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगी इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। ऐसे में इस साल दिवाली के बाद पड़ने वाले त्योहार गोवर्धन पूजा, चित्रगुप्त पूजा, कमल दवात पूजा, विश्वकर्मा पूजा और भाई दूज का पर्व सभी एक ही दिन मनाएं जाएंगे। जानिए 14 नवंबर का पूरा पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्तों समेत।

14 November 2023 Panchang In Hindi (14 नवंबर 2023 का पंचांग)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:57 AM से 05:50 AM
  • प्रातः सन्ध्या 05:23 AM से 06:43 AM
  • अभिजित मुहूर्त 11:44 AM से 12:27 PM
  • विजय मुहूर्त 01:53 PM से 02:36 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 05:28 PM से 05:55 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 05:28 PM से 06:48 PM
  • अमृत काल 05:00 PM से 06:36 PM
  • निशिता मुहूर्त 11:39 PM से 12:32 AM, नवम्बर 15

14 November 2023 Rahukaal Time (14 नवंबर 2023 राहुकाल समय)

14 नवंबर 2023 को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से शाम 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

Bhai Dooj Muhurat 2023 (भाई दूज मुहूर्त 2023)

भाई दूज मुहूर्त - 14 नवंबर 2023 को 01:10 PM से 03:19 PM

अवधि - 02 घण्टे 09 मिनट

द्वितीया तिथि प्रारम्भ - 14 नवम्बर 2023 को 02:36 PM बजे

द्वितीया तिथि समाप्त - 15 नवम्बर 2023 को 01:47 PM बजे

Govardhan Puja Muhurat 2023 (गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2023)

गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त - 06:43 AM से 08:52 AM

अवधि - 02 घण्टे 09 मिनट्स

Bali Pratipada Muhurat 2023 (बलि प्रतिपदा मुहूर्त 2023)

बलि पूजा प्रातःकाल मुहूर्त सुबह 06 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। बलि पूजा को बलि प्रतिपदा के नाम से भी जाना जाता है और ये पूजा कार्तिक प्रतिपदा के दिन होती है।

Dyuta Krida Muhurat 2023 (द्यूत क्रीड़ा मुहूर्त 2023)

द्यूत क्रीड़ा का शुभ मुहूर्त - 06:43 AM से 08:52 AM तक रहेगा।

अवधि - 02 घण्टे 09 मिनट्स

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article