अध्यात्म

Bhai Dooj Shubh Muhurat 2023: भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त यहां जानें

Bhai Dooj 2023 Muhurat, Timings In Hindi: इस साल भाई दूज 14 नवंबर 2023 की दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 15 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। जानिए आज भाई को तिलक लगाने का मुहूर्त क्या रहेगा।

Image

Bhai Dooj Shubh Muhurat 2023

Bhai Dooj 2023 Puja Muhurat in India (भाई दूज 2023 तिथि व मुहूर्त): पंचांग अनुसार भाई दूज का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार भाईदूज का त्योहार 15 नवंबर यानि आज मनाया जा रहा है। रक्षा बंधन की तरह ही भाई दूज पर्व भी बहन और भाई के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। यहां जानिए भाई दूज कितनी तारीख को है और भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।

Bhai Dooj Shubh Muhurat 2023 (भाई दूज शुभ मुहूर्त 2023)

  • 15 नवंबर को भाई दूज का शुभ मुहूर्त सुबह 10:45 से दोपहर 12:05 तक रहेगा।

Bhai Dooj Par Kya Karte Hain (भाई दूज पर क्या करते हैं)

  • भाई दूज के दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाती हैं।
  • तिलक लगाने से पहले पूजा की थाल सजाती हैं। इस थाली में कुमकुम, सिंदूर, चंदन, फल, फूल, मिठाई और सुपारी आदि चीजें रखी जाती हैं।
  • तिलक करने से पहले चावल के मिश्रण से एक चौक तैयार किया जाता है।
  • चावल के इस चौक पर भाई को बिठाया जाता है और फिर शुभ मुहूर्त में बहनें भाई का तिलक करती हैं।
  • तिलक के बाद बहन अपने भाई को फूल, पान, सुपारी, बताशे, गोला और काले चने देती हैं और फिर उनकी आरती उतारती हैं।
  • तिलक के बाद भाई बहन को उपहार देते हैं।

Bhai Dooj Significance (भाई दूज का महत्व)

कहते हैं भाई दूज के दिन जो भी भाई बहन साथ में पूजा करते हैं उनके जीवन में हमेशा खुशहाली आती है। साथ ही भाई बहन का जीवन सुख, समृद्धि, संपन्नता से भरा पूरा रहता है। कहते हैं जो बहन भाई दूज के दिन अपने भाई को तिलक लगाती हैं उस भाई के ऊपर अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article