Basoda 2023 Date And Time (2023 में बसौड़ा कब है): हिंदू कैलेंडर के अनुसार बसौड़ा चैत्र महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यह देवी शीतला को समर्पित एक लोकप्रिय त्यौहार है। इसलिए बसौड़ा (Basoda in Hindi) त्योहार को शीतला अष्टमी (Sheetla Ashtami) के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार मौसम में बदलाव का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, यह त्यौहार होली के आठ दिनों के बाद मनाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इस साल बसोड़ा 2023 (When is Basoda in 2023) में कब है। साथ ही जानें शीतला अष्टमी (Sheetla Ashtami 2023 Date and Time) की डेट, तिथि, तारीख और शुभ मुहूर्त।
Basoda 2023 Date in India
बसौड़ा यानी चैत्र मास की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 14 मार्च 2023 को रात 08:22 बजे से हो रही है। इसका समापन 15 मार्च 2023 की शाम 06:45 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार यह त्योहार 15 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि कुछ लोग इसे होली के बाद आने वाले पहले गुरुवार या सोमवार को भी मनाते हैं।
बसौड़ा 2023 का शुभ मुहूर्त (Basoda 2023 Shubh Muhurta)
बसौड़ा की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 15 मार्च की सुबह 06:31 बजे से शाम 06:29 बजे तक है। इस दिन माता शीतला की पूजा करने से सारे कष्टों का निवारण होता है।
बसौड़ा का महत्व (Significance Of Basoda)
मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन विधि-विधान से शीतला माता का व्रत करता है, उसे फोड़े-फुंसी, चेचक, बुखार आदि रोगों से मुक्ति मिलती है। दरअसल, इसी समय गर्मी के मौसम की शुरुआत हो जाती है और मौसम परिवर्तन के कारण बहुत सारी बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इस दिन व्रत रखने से भक्तों को देवी शीतला का आशीर्वाद मिलता है और संक्रामक रोगों से सुरक्षा मिलती है।
