अध्यात्म

Baisakhi 2023 Date: कब है बैसाखी, इन दिन सुख-समृद्धि के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 13, 2023, 03:43 PM IST

Baisakhi 2023 Date: बैसाखी का पर्व इस साल 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। जानिए इस दिन किन उपायों को करने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

Image

बैसाखी पर सुख-समृद्धि के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय

Baisakhi 2023 Date: बैसाखी का पर्व भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये पर्व 14 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन सिख समुदाय के लोगों का नया साल होता है। बैसाखी पर सिख लोग सुबह जल्दी उठकर गुरुद्वारे जाते हैं और गुरु जी की वाणी सुनते हैं। इस दिन विशेष प्रकार का अमृत तैयार किया जाता है जो पाठ खत्म होने के बाद लोगों में बांटा जाता है।मुख्य रूप से ये त्योहार फसलों का त्योहार कहा जाता है। इसके अलावा ये त्योहार पश्चिम बंगाल में पोहेला बैशाख (Pohela Boishakh 2023), उत्तराखंड में बिहू, उड़ीसा में महाविष्णु संक्रांति, आंधप्रदेश और कर्नाटक में उगादि के नाम से मनाया जाता है। जानिए इस दिन राशि अनुसार किन उपायों को करके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं।

बैसाखी पर राशि अनुसार करें ये उपाय (Baisakhi Ke Uapy)

  • मेष राशि के लोग इस दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें।
  • वृषभ राशि वाले इस दिन सुबह के समय 108 बार ‘ॐ महलक्ष्म्यै नमः' मंत्र का पाठ करें।
  • मिथुन राशि वाले इस दिन भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें।
  • कर्क राशि वाले इस दिन विष्णु सहस्त्रानम का पाठ करें और गरीबों में गुड़ और चने का दान करें।
  • सिंह राशि वाले इस दिन अदित्य हृदयम का पाठ करें।
  • कन्या राशि वाले इस दिन मां दुर्गा और भगवान गणेश की पूजा करें। गणपती जी को दूर्वा और लड्डू चढ़ाएं वहीं मां दुर्गा को पांच लाल फूल चढ़ाएं।
  • तुला राशि के लोग इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन आटे का दीपक बनाकर उसमें घी के साथ कुछ दाने गेंहू के मिलाकार घर के ईशान कोण में दीपक जलाएं।
  • वृश्चिक राशि के लोग इस दिन हनुमान मंदिर जाएं, सुंदरकाण्ड का पाठ करें।
  • धनु राशि के लोग ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जप करें।
  • मकर राशि के लोग हर शनिवार ‘ॐ प्रां प्रीं प्रों सः शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • कुम्भ राशि के लोग इस दिन गरीबों को गेंहू, आटे या चावल का दान करें।
  • मीन राशि के लोग इस दिन विष्णु मंदिर जाएं और भगवान को मिठाई, गुड़ और गेंहू का दान करें।

बैसाखी का अर्थ और महत्व (Baisakhi Meaning And Significance)

वैशाखी का खूबसूरत त्योहार फसलों का त्योहार होता है। ये समय किसानों के लिए बेहद ही समृद्ध समय के रूप में देखा जाता है। ये त्योहार मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा में मनाया जाता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article