Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अयोध्या के राम मंदिर पर फहराई सनातन की धर्म ध्वजा, घर पर दर्शन के साथ कैसे करें श्री राम की पूजा और आरती
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Puja Muhurat (अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण शुभ मुहूर्त, पूजा विधि) Mantra, Bhagwaan Ram ki Aarti Lyrics LIVE Updates: अयोध्या के राम मंदिर में आज ध्वजारोहण का भव्य आयोजन हुआ। यह ध्वजारोहण श्री राम और मां सीता की विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त के साथ संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विवाह पंचमी की शुभ तिथि पर ध्वजारोहण किया। जानें इस ध्वजा की क्या है खूबियां। घर पर दर्शन के साथ श्री राम की पूजा और आरती कैसे करें आदि की पूरी जानकारी।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अयोध्या के राम मंदिर पर फहराई सनातन की धर्म ध्वजा, घर पर दर्शन के साथ कैसे करें श्री राम की पूजा और आरती
श्री राम ध्यान मंत्र
नीलाम्बुजश्यामलकोमलाङ्गं
सीतासमारोपितवामभागम्।
पाणौ महासायकचारुचापं
नमामि रामं रघुवंशनाथम्॥
श्री राम चालीसा लिखित में
श्री रघुबीर भक्त हितकारी। सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी॥
निशि दिन ध्यान धरै जो कोई। ता सम भक्त और नहीं होई॥
ध्यान धरें शिवजी मन मांही। ब्रह्मा, इन्द्र पार नहीं पाहीं॥
दूत तुम्हार वीर हनुमाना। जासु प्रभाव तिहुं पुर जाना॥
जय, जय, जय रघुनाथ कृपाला। सदा करो संतन प्रतिपाला॥
तुव भुजदण्ड प्रचण्ड कृपाला। रावण मारि सुरन प्रतिपाला॥
तुम अनाथ के नाथ गोसाईं। दीनन के हो सदा सहाई॥
ब्रह्मादिक तव पार न पावैं। सदा ईश तुम्हरो यश गावैं॥
चारिउ भेद भरत हैं साखी।तुम भक्तन की लज्जा राखी॥
गुण गावत शारद मन माहीं।सुरपति ताको पार न पाहिं॥
नाम तुम्हार लेत जो कोई।ता सम धन्य और नहीं होई॥
राम नाम है अपरम्पारा। चारिहु वेदन जाहि पुकारा॥
गणपति नाम तुम्हारो लीन्हो। तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हो॥
शेष रटत नित नाम तुम्हारा। महि को भार शीश पर धारा॥
फूल समान रहत सो भारा। पावत कोऊ न तुम्हरो पारा॥
भरत नाम तुम्हरो उर धारो। तासों कबहूं न रण में हारो॥
नाम शत्रुहन हृदय प्रकाशा। सुमिरत होत शत्रु कर नाशा॥
लखन तुम्हारे आज्ञाकारी। सदा करत सन्तन रखवारी॥
ताते रण जीते नहिं कोई। युद्ध जुरे यमहूं किन होई॥
महालक्ष्मी धर अवतारा। सब विधि करत पाप को छारा॥
सीता राम पुनीता गायो। भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो॥
घट सों प्रकट भई सो आई। जाको देखत चन्द्र लजाई॥
जो तुम्हरे नित पांव पलोटत। नवो निद्धि चरणन में लोटत॥
सिद्धि अठारह मंगलकारी। सो तुम पर जावै बलिहारी॥
औरहु जो अनेक प्रभुताई। सो सीतापति तुमहिं बनाई॥
इच्छा ते कोटिन संसारा। रचत न लागत पल की बारा॥
जो तुम्हरे चरणन चित लावै। ताकी मुक्ति अवसि हो जावै॥
सुनहु राम तुम तात हमारे। तुमहिं भरत कुल पूज्य प्रचारे॥
तुमहिं देव कुल देव हमारे। तुम गुरु देव प्राण के प्यारे॥
जो कुछ हो सो तुमहिं राजा। जय जय जय प्रभु राखो लाजा॥
राम आत्मा पोषण हारे। जय जय जय दशरथ के प्यारे॥
जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरुपा। नर्गुण ब्रहृ अखण्ड अनूपा॥
सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी। सत्य सनातन अन्तर्यामी॥
सत्य भजन तुम्हरो जो गावै। सो निश्चय चारों फल पावै॥
सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं। तुमने भक्तिहिं सब सिधि दीन्हीं॥
ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरुपा। नमो नमो जय जगपति भूपा॥
धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा। नाम तुम्हार हरत संतापा॥
सत्य शुद्ध देवन मुख गाया। बजी दुन्दुभी शंख बजाया॥
सत्य सत्य तुम सत्य सनातन। तुम ही हो हमरे तन-मन धन॥
याको पाठ करे जो कोई। ज्ञान प्रकट ताके उर होई॥
आवागमन मिटै तिहि केरा। सत्य वचन माने शिव मेरा॥
और आस मन में जो होई। मनवांछित फल पावे सोई॥
तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै। तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै॥
साग पत्र सो भोग लगावै। सो नर सकल सिद्धता पावै॥
अन्त समय रघुबर पुर जाई। जहां जन्म हरि भक्त कहाई॥
श्री हरिदास कहै अरु गावै। सो बैकुण्ठ धाम को पावै॥
॥ दोहा ॥
सात दिवस जो नेम कर,पाठ करे चित लाय।
हरिदास हरि कृपा से,अवसि भक्ति को पाय॥
राम चालीसा जो पढ़े,राम चरण चित लाय।
जो इच्छा मन में करै,सकल सिद्ध हो जाय॥
आरती श्री रामचन्द्रजी की हिंदी में लिखित
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन, हरण भवभय दारुणम्।
नव कंज लोचन, कंज मुख करकंज पद कंजारुणम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
कन्दर्प अगणित अमित छवि,नव नील नीरद सुन्दरम्।
पट पीत मानहुं तड़ित रूचि-शुचिनौमि जनक सुतावरम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
भजु दीनबंधु दिनेशदानव दैत्य वंश निकन्दनम्।
रघुनन्द आनन्द कन्द कौशलचन्द्र दशरथ नन्द्नम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
सिर मुकुट कुंडल तिलकचारू उदारु अंग विभूषणम्।
आजानुभुज शर चाप-धर,संग्राम जित खरदूषणम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
इति वदति तुलसीदास,शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम हृदय कंज निवास कुरु,कामादि खल दल गंजनम्॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
मन जाहि राचेऊ मिलहिसो वर सहज सुन्दर सांवरो।
करुणा निधान सुजानशील सनेह जानत रावरो॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
एहि भाँति गौरी असीससुन सिय हित हिय हरषित अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनि-पुनिमुदित मन मन्दिर चली॥
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन...॥
श्री राम पूजा विधि संक्षिप्त में
श्री राम की पूजा विधि बेहद सरल और पवित्र मानी जाती है। सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और पूजा स्थान को स्वच्छ करके रामजी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। गंगाजल से शुद्धिकरण के बाद भगवान को पंचामृत स्नान कराएं और पीले वस्त्र, तिलक व फूलों से सजाएं। घी का दीपक, कपूर और धूप जलाकर पूजा शुरू करें। रोली, अक्षत, चंदन, तुलसी दल, फल व भोग अर्पित करें। अंत में ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय नमः” जैसे मंत्रों का जाप करें और आरती के साथ पूजा पूर्ण करें।
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: कई माननीयों के बीच हुआ अयोध्या राम मंदिर का ध्वजारोहण
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: सनातन के मान का प्रतीक है अयोध्या राम मंदिर की ध्वजा
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अयोध्या का राम मंदिर कितना बड़ा है
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: राम मंदिर पर ध्वजारोहण से पहले PM Modi
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अयोध्या राम मंदिर पर ध्वजारोहण का अर्थ क्या है
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: अभिजीत मुहूर्त क्यों खास है माना जाता है
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने ध्वजारोहण से पहले किए राम लला के दर्शन
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: राम दरबार के दिव्य दर्शन
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: राम मंदिर से देखें राम लला की सुंदर तस्वीर
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: राम मंदिर में ध्वजारोहण के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: आज अभिजीत मुहूर्त कब है
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: दिल्ली से अयोध्या कैसे पहुंचे
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: ध्वजारोहण के लिए सजा अयोध्या का राम मंदिर
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: श्री राम का पूजा मंत्र
श्री रामं रामभद्रं च रामचंद्रं जगत्पतिम्।
शरण्यं शरणं रामं सर्वभूतेशु भूषणम्॥
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: 5 जून 2025 को राम मंदिर में क्या हुआ था
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: हनुमान जी की पूजा के प्रमुख मंत्र
ॐ ऐं श्री हनुमते रुद्राय नमः
ॐ दत्तात्रेयाय हनुमते नमः
ॐ ह्रां ह्रूं ह्रांसा हनुमते नमः
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: रामलला के करें दर्शन
रामलला के दर्शन से मन को मिले शांति और आनंद
चलें अयोध्या धाम, रामलला के करें मंगल दर्शन
Ayodhya Ram Mandir Dhwajarohan 2025 LIVE: श्री राम के मुख्य मंत्र
श्री राम राम रामेति, रमे रामे मनोरमे।
सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥
राम रामेति रामेति।
राम नाम सत्य है॥
