August 2023 Numerology Prediction: अंकज्योतिष अनुसार अगस्त महीना कुछ जन्म तारीख वाले लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इन लोगों को इस महीने खूब लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहेगी। यात्राओं से अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। अनेक माध्यमों से धन प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इनकम बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथी ही प्रेम जीवन भी उत्तम रहेगा। जानिए किन बर्थ डेट वालों की अगस्त में लगेगी लॉटरी।
अगस्त महीना मूलांक 3 वालों के लिए रहेगा खास
जिन लोगों की जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 है उनके लिए अगस्त महीना शुभ रहेगा। इस महीने आपको करियर में खूब तरक्की मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी और बिजनेस दोनों में लाभ प्राप्त करने के कई मौके मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। ऑफिस में सीनियर्स का साथ मिलेगा। भाग्य आपके साथ है।
मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30) वालों की करियर लाइफ तो अगस्त में अच्छी रहेगी ही साथ में लव लाइफ में भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। इस मूलांक के जो जातक लंबे समय से लव रिलेशन में हैं वो शादी का फैसला ले सकते हैं। साथ ही जो जातक सिंगल हैं उनकी लव लाइफ में कोई खास आ सकता है। वहीं वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी अगस्त महीना मूलांक 3 वालों के लिए उत्तम रहेगा।
मूलांक 3 वालों के स्वास्थ्य जीवन की बात करें तो अगस्त में कोई बड़े रोग से आप परेशान नहीं होंगे। लेकिन छोटी-मोटी मौसमी बीमारियां आपको जरूर परेशान कर सकती हैं। इसलिए बाहर का खाना से बचें और योग करते रहें। हालांकि अगस्त में आप परिवार के किसी सदस्य की हेल्थ को लेकर परेशान हो सकते हैं।
