अध्यात्म

August 2023 Festivals: रक्षा बंधन से लेकर हरियाली तीज तक अगस्त में पड़ेंगे ये 10 बड़े त्योहार

August 2023 में रक्षा बंधन, नाग पंचमी, हरियाली तीज, परम एकादशी, श्रावण पुत्रदा एकादशी, प्रदोष व्रत, श्रावण पूर्णिमा समेत कई त्योहार पड़ेंगे। जानिए अगस्त 2023 हिंदू कैलेंडर (August 2023 Hindu Calendar) अनुसार इस महीने पड़ने वाले सभी प्रमुख त्योहारों की डेट और मुहूर्त।

Image

August 2023 Festivals List, August 2023 Hindu Calendar

August 2023 Festivals: अगस्त महीना श्रावण अधिक पूर्णिमा के साथ शुरू होगा। यानी 1 अगस्त को सावन की पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं इस महीने रक्षाबंधन, नाग पंचमी, श्रावण पुत्रदा एकादशी, परम एकादशी, हरियाली तीज, संकष्टी चतुर्थी, गायत्री जयन्ती जैसे तमान प्रमुख और बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। जानिए अगस्त में पड़ने वाले सभी त्योहारों की डेट और मुहूर्त।

श्रावण अधिक पूर्णिमा 2023 कब है (Sawan Purnima 2023 Date)

अगस्त में दो बार पूर्णिमा पड़ेगी। पहली पूर्णिमा 1 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को पड़ेगी तो दूसरी पूर्णिमा 31 अगस्त गुरुवार के दिन पड़ेगी। पूर्णिमा के दिन स्नान और दान-धर्म का विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है सावन पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

रक्षाबंधन 2023 कब है (Raksha Bandhan 2023 Kab Hai)

रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 30 औ 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा। 30 अगस्त को रक्षा बंधन मनाने का मुहूर्त रात 9 बजकर 1 मिनट से 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं 31 अगस्त को राखी बांधने का समय सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन राखी मना सकते हैं।

हरियाली तीज 2023 कब है (Hariyali Teej 2023 Kab Hai)

तीज का त्यौहार मुख्यतः राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखण्ड में मनाया जाता है। इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त 2023, शनिवार को मनाई जाएगी। हरियाली तीज श्रावण माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को आती है। इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करने से सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है।

नाग पंचमी 2023 कब है (Nag Panchami 2023 Kab Hai)

नाग पंचमी का त्योहार इस साल 21 अगस्त 2023 को सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त सुबह 5:58 से 08:36 बजे तक रहेगा। ये त्योहार हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष पञ्चमी को मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा होती है और सर्पों को दुध अर्पित किया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने भाइयों और परिवार की सुरक्षा के लिये प्रार्थना करती हैं।

श्रावण पुत्रदा एकादशी 2023 कब है (Sawan Putrada Ekadashi 2023 Kab Hai)

श्रावण पुत्रदा एकादशी 27 अगस्त 2023 दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस व्रत का पारण 28 अगस्त की सुबह 06:02 से 08:38 तक किया जा सकेगा। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान सुख की प्राप्ति हो जाती है। साथ ही ये व्रत सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी करता है।

विभुवन संकष्टी चतुर्थी 2023 (Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2023)

संकष्टी चतुर्थी व्रत हर महीने में पड़ता है। 4 अगस्त, शुक्रवार को विभुवन संकष्टी चतुर्थी पड़ेगी। मान्यता है जो व्यक्ति संकष्टी चतुर्थी पर श्री गणेश की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। संकष्टी के दिन चन्द्रोदय समय रात 09:32 बजे का है।

श्रावण अमावस्या 2023 कब है (Sawan Amavasya 2023 Kab Hai)

सावन अमावस्या 16 अगस्त, बुधवार के दिन मनाई जाएगी। ये दिन पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए खास माना जाता है। साथ ही कालसर्प दोष निवारण की पूजा करने के लिए भी अमावस्या खास होती है। अमावस्या को अमावस या अमावसी के नाम से भी जाना जाता है।

परम एकादशी 2023 कब है (Paarm Ekadashi 2023 Kab Hai)

परम एकादशी 12 अगस्त, शनिवार को पड़ेगी। ये एकादशी अधिक माह में आती है। इस दिन व्रत उपवास करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। परम एकादशी व्रत का पारण 13 अगस्त को किया जाएगा। इस दिन पारण समय सुबह 05:52 बजे से 08:19 बजे तक रहेगा।

प्रदोष व्रत अगस्त 2023 कब है (Pradosh Vrat August 2023 Kab Hai)

अगस्त में दो प्रदोष व्रत पड़ेंगे जिनमें पहला प्रदोष व्रत 13 अगस्त दिन रविवार को पड़ेगा। वहीं दूसरा प्रदोष 28 अगस्त 2023, दिन सोमवार को पड़ेगा। जबकि प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:18 से रात 08:22 तक रहेगा।

गायत्री जयंती 2023 कब है (Gayatri Jayanti 2023 Kab Hai)

गायत्री जयंती 31 अगस्त दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। ये जयन्ती, देवी गायत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनायी जाती है। देवी गायत्री को वेद माता के रूप में भी जाना जाता है। देवी गायत्री को हिन्दु त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) की देवी के रूप में भी पूजा जाता है।

राशि अनुसार अगस्त मासिक राशिफल 2023, चुनें अपनी राशि

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article