अध्यात्म

Karj Mukti Upay: कर्ज से पाना है छुटकारा तो करें इन मंत्रों का जाप और उपाय, उतर जाएगा बड़े से बड़ा कर्ज का बोझ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 11:46 PM IST

Karj Mukti Upay : कर्ज का बोझ उतारने के लिए ज्योतिष में कुछ मंत्रों को बेहद असरदार माना गया है। इन मंत्रों के जाप से बड़े से बड़ा और पुराने से पुराना कर्ज भी उतर जाएगा। जानते हैं कर्ज मुक्ति से जुड़े इन मंत्रों के बारे में । आइए -

Image

कर्ज मुक्ति के लिए बेहद प्रभावी माने जाते हैं ये मंत्र

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्ज से मुक्ति के लिए प्रतिदिन करें मां लक्ष्मी की पूजा
  • ग्रह-नक्षत्रों की प्रतिकूल स्थिति से भी बढ़ता है कर्ज का बोझ
  • मंत्रों के जाप से कर्ज के बोझ से मिलता है छुटकारा

Karj Mukti Upay Ke Manta: जीवन में हर व्यक्ति सुख-समृद्धि से संपन्न रहना चाहता है। इसके लिए वह खूब मेहनत भी करता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि धन अर्जित करने के बाद भी कुछ कारणों से धन का अभाव बना रहता है। तो वहीं कभी कुछ कार्यों के लिए कर्ज लेना पड़ जाता है। कर्ज लेने के कई कारण और परिस्थितियां हो सकती हैं। लेकिन मुश्किल तब और बढ़ जाती है जब व्यक्ति कर्ज चुका नहीं पाता और कर्ज के बोझ तले दबता ही चला जाता है। इससे उसकी आर्थिक स्थिति भी दिन प्रतिदिन बिगड़ती चली जाती है।

ज्योतिष के अनुसार इसका अहम कारण कुंडली में बैठे ग्रह-नक्षत्रों में बदलाव हो सकता है। घर पर वास्तु दोष होने या कुंडली में ग्रह नक्षत्रों के प्रतिकूल प्रभाव से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। अगर आप कर्ज से मुक्ति चाहते हैं तो इन मंत्रों का जाप जरूर करें। ज्योतिष में कर्ज मुक्ति के लिए इन मंत्रों को बहुत ही प्रभावी माना गया है।

‘ॐ ह्रीं महालक्ष्मी च विद्महे विष्‍णुपत्नीं च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ह्रीं ॐ’

इस श्रीलक्ष्मी गायत्री मंत्र को कर्ज मुक्ति के लिए बहुत असरदार माना गया है। कमलगट्टे की माला से आप नियमित रूप से कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप करें। इससे शीघ्र ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

ॐ आं ह्रीं क्रौं श्रीं श्रियै नमः ममालक्ष्मीं नाशय ममृणोत्तीर्णं कुरु कुरु संपदं वर्धय स्वाहा

इस मंत्र का जाप लगातार 44 दिनों तक 10 हजार बार करने से न सिर्फ कर्ज से मुक्ति मिलती है बल्कि धन आवक में भी वृद्धि होती है।

‘ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:’

कर्ज से मुक्ति के लिए प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और देसी घी का दीपक जलाकर इस मंत्र का जाप कमलगट्टे की माला से करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और शीघ्र ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।

हरिः ॐ हिरण्यवर्णां हरिणीं सुवर्णरजतस्रजाम् ।

चन्द्रां हिरण्मयीं लक्ष्मीं जातवेदो म आवह।।

मां लक्ष्मी साधना के इस सिद्ध मंत्र का जाप करने से भी कर्ज की समस्या दूर होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article