Water in Dreams Meaning: सपने में पानी देखना शुभ या अशुभ, जानें बाढ़, समुद्र, नदी और कुआं क्या करते हैं इशारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 05:58 PM IST

Sapne me Pani ka Dikhana: यदि आपको सपने में अक्सर पानी दिखाई देता है, तो जानें कि ये शकुन है या अपशकुन। अगर आपको नींद में नदी, कुआं, बारिश या बाढ़ नजर आते हैं तो इनके मतलब अलग हो सकते हैं।

Water in Dreams Meaning: सपने में पानी देखना शुभ या अशुभ, जानें बाढ़, समुद्र, नदी और कुआं क्या करते हैं इशारा

Sapne me Pani ka Dikhana: व्यक्ति अक्सर सपने में कुछ ना कुछ देखता है। कभी-कभी कुछ व्यक्ति को सपने में पानी दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पानी का नजराना अलग-अलग संकेत देता हैं। यह पानी के स्रोत पर निर्भर करता है। यदि आपको इन दिनों इस तरह के सपने आ रहे हैं, तो यह लेख देखें। यहां इससे जुड़ी जानकारियां दी गई हैं। 

सपने में पानी दिखने का मतलब

1. सपने में बरसात के पानी का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बरसात के पानी का दिखना शुभ प्रतीक माना जाता है। इसका मतलब है, कि आपको बहुत जल्द कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है या आपको किसी काम में सफलता मिलने की उम्मीद हैं।

2. सपने में बाढ़ के पानी का दिखना

 बाढ़जीवन को अस्त-व्यस्त कर देता है। यदि आपको सपने में बाढ़ का पानी दिख रहा है, तो समझ जाए आपके जीवन में बहुत जल्द कष्ट आ सकता है या आपको कहीं से बुरी खबर मिल सकती हैं।

3.सपने में कुएं के पानी का दिखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुएं के पानी का देखना शुभ संकेत माना जाता है। यदि आपको सपने में कुएं का पानी दिखाई दें, तो आपको बहुत जल्द कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है या धन का भी लाभ हो सकता हैं।

4. सपने में नदी का पानी दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में नदी का पानी दिखाई देने से पुरानी इच्छा बहुत जल्द पूरी हो सकती है। आपको जीवन में कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है या आपको करियर में आगे बढ़ने का चांस भी मिल सकता हैं। यदि आप स्वयं को नदी में तैरते करते हुए देखें, तो यह भी शुभ माना जाता है।

5. सपने में समुद्र का पानी दिखाई देना

सपने में समुद्र का पानी दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार ऐसा सपना जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव की तरफ इशारा करता है। ऐसा सपना देखने का मतलब भविष्य में आपको किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। यदि आपको सपने में समुद्र का पानी दिखाई दें, तो आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। क्योंकि यह बहुत बड़े विवाद की वजह बन सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। 

End of Article