Plants Direction: भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए ये 5 पौधे, रुक जाती है तरक्की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 06:36 PM IST

Vastu Tips For Plants: घर पर पौधे सिर्फ शुद्ध वातावरण या सजावट के लिए नहीं लगाए जाते हैं, बल्कि घर पर पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु के अनुसार, अगर पेड़-पौधे गलत दिशा में लगाया जाए तो इससे वास्तु दोष होता है और नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न होने लगती है। वास्तु के अनुसार इन पांच पौधों को सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी होता है।

Plants Direction: भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए ये 5 पौधे, रुक जाती है तरक्की

Vastu Tips For Plants: घर पर पेड़-पौधे लगाने से हरियाली रहती है और साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है। मार्केट में कई तरह के इंडोर प्लांट्स (Indore Plants) भी मिलते हैं, जिन्हें आप घर के भीतर लगा सकते हैं। इससे घर की आंतरिक खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। वास्तु के अनुसार, घर पर रखी हर चीज का आपके जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पेड़-पौधों से भी घर की सुख-समृद्धि जुड़ी होती है। गलत दिशा में लगाए गए पौधों से नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न होती है और घर पर संकट के बादल घिर जाते हैं। इसलिए घर पर पौधे हमेशा सही दिशा में लगाने चाहिए।

आमतौर पर लोग तुलसी का पौधा लगाते समय दिशा का खास ख्याल रखते हैं क्योंकि तुलसी का पौधा गुणकारी होने के साथ पूजनीय भी होता है। लेकिन सिर्फ तुलसी का पौधा ही नहीं बल्कि तुलसी समेत इन 5 पौधों को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर-परिवार की तरक्की रुक जाती है और आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है।

तुलसी पौधा (Holy Basil Plant)

तुलसी का पौधा पूजनीय होता है। इसलिए कभी भी तुलसी का पौधा दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना अशुभ माना जाता है। इससे घर पर आर्थिक सकंट का खतरा मंडराने लगता है और इसके दुष्प्रभाव से घर पर दरिद्रता आने लगती है। तुलसी का पौधा हमेशा पूर्व, उत्तर और पूर्व-उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

शमी का पौधा (Shami Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी का पौधा भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। इसके विपरीत अगर आप शमी के पौधे को पूर्व या फिर ईशान कोण में लगाते हैं तो इससे वास्तु दोष दूर होता है।

मनी प्लांट (Money Plant)

मनी प्लांट का पौधा ज्यादातर घरों में पाया जाता है। इसे पानी और मिट्टी दोनों में लगा सकते हैं। साथ ही इसके रख-रखाव में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती। मनी प्लांट का संबंध धन से होता है। इसलिए मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने से घर की आर्थिक स्थिति पर इसका प्रभाव पड़ता है। वास्तु के मुताबिक, दक्षिण दिशा में कभी भी मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। आप इस पौधे को आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर लगा सकते हैं। ये दिशा मनी प्लांट के लिए सबसे शुभ होती है।

रोजमेरी (Rosemary) का पौधा

रोजमेरी सदाबहार पौधा होता है, जोकि पूरे साल पाई जाती है। ये पौधा शारीरिक और मानसिक परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। इसलिए इसे दिव्य जड़ी बूटी कहा जाता है। घर पर इस पौधे को लगाने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। लेकिन वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में रोजमेरी का पौधा लगाना शुभ नहीं माना जाता।

केले का पौधा (Banana Plants)

तुलसी की तरह केले का पौधा भी पूजनीय होता है। केले का पौधा भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। पूजा-पाठ से जुड़ी सभी चीज में दक्षिण दिशा को शुभ नहीं माना गया है। वास्तु के अनुसार, केले का पौधा दक्षिण और पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। केले के पौधे को ईशाण कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना सबसे ज्यादा उपयुक्त बताया गया है।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article