Kitchen Tips For Women: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। जीवन को सुख समृद्धि बनाने के लिए हर व्यक्ति वास्तु के नियमों का पालन करता है। व्यक्ति घर बनाने से लेकर घर में चीजों को रखने तक वास्तु की दिशा व नियम का ध्यान रखता है। ऐसा माना जाता है कि अगर वास्तु के नियमों का पालन नहीं किया जाए तो जीवन में तमाम तरह की परेशानियां हो सकती हैं। वास्तु का जीवन में विशेष प्रभाव पड़ता है। वास्तुकारों के अनुसार अगर आप घर का निर्माण कार्य वास्तु के अनुसार करवाते हैं तो घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती हैं। वास्तु के नियमों का पालन न किया जाए तो घर में वास्तु दोष लग जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति की जीवन परेशानी बढ़ने लगती है। इसी तरह किचन का भी वास्तु में विशेष महत्व है। गृहणी को इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के मुताबिक किचन में काम करते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
रसोईघर में न बनाएं मंदिर
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर के अंदर कभी भी मंदिर नहीं बनाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में आपसी कलह होती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के बीच में स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
इस दिशा में होना चाहिए किचन
घर का किचन हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए इसे घर में बरकत बनी रहती है साथ ही मानसिक और शारीरिक परेशानियां परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है
रसोई घर में न लाएं जूते चप्पल
सबसे जरूरी बात रसोई घर के अंदर कभी भी चप्पल नहीं लानी चाहिए, क्योंकि रसोईघर सबसे पवित्र माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर की रसोई घर में अन्नपूर्णा निवास करती है। ऐसे में किचन में जूते चप्पल लाने से उनका अपमान होता है।

पहले निकाले गाय के लिए खाना
रसोई घर में खाना बनाते वक्त पहली रोटी हमेशा गाय के लिए निकालनी चाहिए। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि गाय में देवी देवताओं का वास होता है। ऐसे में किचन में कुछ भी बनने से पहले थोड़ा गाय के लिए जरूर निकालना चाहिए।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

