Vastu Tips: घर की छत पर भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, बना देंगी कंगाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 06:37 AM IST

Vastu Tips: घर में वाद-विवाद से लेकर रुपए-पैसे की तंगी वास्तु दोष के परिणाम हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की छत पर रखी कुछ खास चीजें नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाती है। इसलिए छत पर इन चीजों का रखना बहुत अशुभ माना जाता है।

Vastu Tips: घर की छत पर भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये 5 चीजें, बना देंगी कंगाल

Vastu Tips: वास्तु दोष इंसान के जीवन में बड़ी समस्याएं लेकर आते हैं। इसलिए शुभ या मांगलिक कार्य, नई चीजों के निर्माण और घर में सामान के रख-रखाव में इसका विशेष ख्याल रखा जाता है। घर में वाद-विवाद से लेकर रुपए-पैसे की तंगी वास्तु दोष के परिणाम हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की छत पर रखी कुछ खास चीजें नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाती है। ये घर में कलेश, वाद-विवाद और आर्थिक समस्याओं को बढ़ावा देती हैं। इसलिए छत पर इन चीजों का रखना बहुत अशुभ माना जाता है। आइए आज जानते हैं कि छत पर कौन सी चीजें रखने से वास्तु दोष होता है।

बांस

 छत पर कभी भी बांस या बांस से बनी चीजें ना रखें। ऐसा करने से घर का माहौल हमेशा बिगड़ा रहता है। कोशिश करें कि ऐसी चीजों को स्टोर रूम या घर से बाहर ही रखा जाए।

जंग लगा सामान

घर की छतों पर कभी भी लोहे का जंग लगा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए। इसके कारण होने वाला वास्तु दोष आर्थिक मोर्चे पर आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। घर की छत पर लोहे का जंग लगा सामान रखने से शनि भी नाराज होते हैं।

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की छत पर भूलकर भी कांटेदार पौधे ना रखें। ये व्यक्ति की तरक्की में बाधाएं पैदा करते हैं। आपको छत पर कैक्टस जैसे पौधे नहीं रखने चाहिए।

टूटे हुए गमले

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग घर की छतों पर टूटे हुए गमलों में पौधारोपण करते हैं। वास्तु में ऐसा करना गलत बताया गया है। छत पर रखे गमले दुरुस्त और अच्छी स्थिति में होने चाहिए।

झाड़ू

घर की छत पर कभी भी झाड़ू ना रखें। ऐसा कहते हैं कि खाली छत पर झाड़ू रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। शास्त्रों में लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। इनके नाराज होने से सुख-समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

End of Article