Chanakya Niti: अगर आपने सीख ली ये खास कला तो हर कोई आंख बंद कर करेगा भरोसा, बेहद कारगर है ये उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 02:12 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य के नीतिशास्‍त्र के अनुसार, बुद्धिमान व्‍यक्ति को तर्क देकर किसी काम के लिए मनाया जा सकता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्‍हें किसी भी बात के लिए तैयार करना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे में इन लोगों से बात मनवाने के लिए कुछ खास तरीका अपनाना जरूरी हो जाता है।

Chanakya Niti: अगर आपने सीख ली ये खास कला तो हर कोई आंख बंद कर करेगा भरोसा, बेहद कारगर है ये उपाय

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य कहते हैं कि, हर किसी को अपनी बात के लिए सहमत कर पाना मुश्किल होता है, लेकिन कुछ लोगों में यह गुण पैदाइशी होते है। वहीं कुछ लोग अपने अनुभव के आधार पर इसी सीखते हैं। आचार्य चाणक्‍य ने चाणक्‍य नीति में इस बारे में कई महत्‍वपूर्ण बातें बताई हैं। इनकी मदद से व्‍यक्ति दूसरों को अपने वश में कर उससे अपनी बातें मनवा सकता है। आचार्य के अनुसार, इसके लिए व्‍यक्ति में सामने वाले के स्‍वभाव की पहचान करने की कला आनी चाहिए। आचार्य चाणक्‍यने अपनी नीतिशास्‍त्र में इसके कई तरीके बताए हैं।

लालची व्‍यक्ति को लाभ दें

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार, सफलता के लिए व्‍यक्ति की पहचान करना बहुत जरूरी है। अगर आपको कोई काम करना है और सामने वाला व्‍यक्ति लालची है तो उसकी जरूरत और लालच को समझें। उसके बाद उसे उसी चीज का लालच दें जो उसकी जरूरतें पूरी करें। अगर व्‍यक्ति सामने वाले का सही पहचान कर लेता है तो वह उससे कोई भी कार्य करवा सकता है। अगर आपको यह कला आ गई तो आप सफल हो सकते हैं।

अहंकारी के सामने हाथ जोड़ें

आचार्य के अनुसार, सफलता के लिए लोगों को हर किसी के सामने हाथ जोड़ने पड़ेंगे। खासकर अहंकारी व्‍यक्तिके सामने। आचार्य कहते हैं कि, अगर आपका टकराव किसी अहंकारी व्‍यक्ति से हो और उससे कोई बात मनवानी है तो उसके सामने हाथ जोड़ लें। इससे उसके अहंकार की तृप्ति होगी और वह आपकी बात मानने के लिए आसानी से तैयार हो जाएगा।

मूर्ख से उसके मन के हिसाब से बात करें

आचार्य चाणक्‍य के अनुसार, अगर किसी का सामना मूर्ख व्‍यक्ति से होता है और उससे अपनी बात मनवानी है तो उसके मन के हिसाब से बात करनी होगी। आचार्य के अनुसार, किसी मूर्ख व्‍यक्ति से अपनी बातें मनवानी हों तो उसका मन व मूड देखकर उसके मुताबिक काम करना चाहिए। ताकि वो खुश होकर आप पर भरोसा कर ले। इसके बाद ही उसे किसी बात के लिए राजी किया जा सकता है।

बुद्धिमान व्‍यक्ति को दें तर्क

आचार्य ने बुद्धिमान व्‍यक्ति  से भी अपनी बात मनवाने का तरीका बताया है। आचार्य के अनुसार,  अगर बुद्धिमान व्‍यक्ति से बात मनवानी है तो उसके सामने तर्क देना होगा। ऐस व्‍यक्ति को हकीकत बताकर ही किसी बात के लिए राजी किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए आपका भी बुद्धिमान होना जरूरी है। वरना वह आपकी बात किसी हालत में नहीं मानेगा।

End of Article