Vastu Tips For Money: घर में भूलकर भी ना रखें ये 5 पौधे, अमीर से अमीर आदमी को कर देते हैं कंगाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 06:22 AM IST

Inauspicious Plants: घर में पौधे रखने से घर सुंदर दिखाई देता है और सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर में रखने से आपकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

Vastu Tips For Money: घर में भूलकर भी ना रखें ये 5 पौधे, अमीर से अमीर आदमी को कर देते हैं कंगाल

Vastu Tips: पौधे रखने से घर की ना सिर्फ खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी वास होता है। इनकी हरियाली मन को सुकून देती है और खुशबू से घर महका रहता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि घर में सभी तरह के पौधों को नहीं रखा जा सकता। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर में रखते ही इंसान की बर्बादी शुरू हो जाती है। इसलिए घर को खूबसूरत बनाने के चक्कर में गलत पौधे कभी घर में न रखें। आइए आज आपको बताते हैं कि घर में कौन से पांच पौधे रखना अशुभ माना जाता है।

कांटेदार पौधे

घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। इन्हें घर में रखने से रिश्तों में कड़वाहट आती है। घर के सदस्यों में मनमुटाव बढ़ता है। कैक्टस, गुलाब और बबूल ऐसे ही दो पौधे होते हैं।

नींबू का पौधा 

घर के अंदर नींबू का पौधा रखना भी अशुभ समझा जाता है। नींबू का पौधा घर में क्लेश और तनाव की वजह बन सकता है। यह लोगों के मन में खटास पैदा करता है, जिससे रिश्ते बिगड़ने लगते हैं।

इमली का पौधा

ऐसा कहा जाता है कि इमली के पौधे में नकारात्मकता का वास होता है, इसलिए इसे कभी भी घर के अंदर नहीं लाना चाहिए। इतना ही नहीं, अगर किसी खाली जमीन पर इमली का पेड़ हो तो ऐसी जगहों पर घर बनाने से भी बचना चाहिए।

आंवले का पौधा

घर या घर के आंगन में आंवले का पौधा या पेड़ भी नहीं होना चाहिए। इसे घर में रखना अशुभ माना जाता है। घर में आंवले का पेड़ होने से घर की सुख-समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है।

बोनसाई

कई घरों में बोनसाई का पौधा भी देखा जाता है। वास्तु के जानकारों का कहना है कि घर में ये पौधा रखने से कार्यों में रुकावट पैदा होती है। तरक्की के रास्ते बंद हो जाते हैं। आर्थिक उन्नति प्रभावित होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article