Surya Grahan effects on Rashi: म‍िथुन राश‍ि में लगेगा 21 जून का सूर्य ग्रहण, जानें आपकी राश‍ि पर इसका असर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2020, 10:05 AM IST

Surya Grahan June 2020 effects on rashi: 21 जून को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस दौरान सूर्य का गोचर मिथुन राश‍ि में होगा। जानें आपकी राश‍ि पर इस ग्रहण का असर

Surya Grahan effects on Rashi: म‍िथुन राश‍ि में लगेगा 21 जून का सूर्य ग्रहण, जानें आपकी राश‍ि पर इसका असर

साल 2020 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 जून को लग रहा है। यह सुबह के समय 10:15 से लगेगा और करीब 3 घंटे तक चलेगा। इस तरह 21 जून को रात के समय से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। बता दें क‍ि जब सूर्य व पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है, तब पृथ्वी पर सूर्य का आने वाला प्रकाश रुक जाता है। यह स्थिति सूर्य ग्रहण की कहलाती है।

21 June ko Surya Grahan ka Samay 

सूर्य ग्रहण 21 जून दिन रविवार को  प्रातः10:13 से आरंभ होगा व दिन में 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य है। ग्रहण मृगशिरा एवं आद्रा नक्षत्र तथा मिथुन राशि पर रहेगा। यह ग्रहण मेष ,कन्या व मकर राशि पर बहुत ही शुभ रहेगा।

Surya Grahan Ka Rashi Par asar

  1. मेष- जॉब सम्बन्धी कोई बड़ा सुंदर कार्य होगा। व्यवसाय में  किसी नए प्रोजेक्ट को प्रारम्भ करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें।
  2. वृष- क्रोध से बचना होगा। व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  3. मिथुन- रिश्तों में विवाद से बचें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चोट चपेट से बचें।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।    
  4. कर्क- धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। चोट लग सकता है। गुड़ दान करें।
  5. सिंह- जॉब में उन्नति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। आर्थिक सुख की प्राप्ति होगी। योग व ध्यान आत्मबल को बढ़ाएंगे। आर्थिक उन्नति होगी।
  6. कन्या- व्यवसाय से खुश रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी।जाँब में सफलता मिलेगी।श्री सूक्त का पाठ करें। छात्र सफल रहेंगे।
  7. तुला- जॉब को लेकर तनाव में रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। विहंगों को दाना पानी दें। किसी को बहुत सोच विचार कर ही धन दीजिएगा। वाद विवाद हो सकता है।
  8. वृश्चिक- व्यावसायिक सोच को विस्तार मिलेगा।मसूर की दाल का दान करें। जॉब में तनाव सम्भव है। हनुमान चालीसा पढ़ें।
  9. धनु- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। जीवनसाथी को कष्ट मिल सकता है।
  10. मकर- व्यवसाय में लाभ मिलेगा। कई रुके कार्य अपनी पूर्णता की तरफ जा सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ रोगों से मुक्ति दिलवाएगा।
  11. कुम्भ- आध्यत्मिक सुख मिलेगा। बजरंगबाण का पाठ करें। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। तिल का दान करें।
  12. मीन- जॉब में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहें। जॉब में सफलता मिलेगी। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करें।

ग्रहण पूरा होने पर शरीर की शुद्धि बेहद जरूरी है। इसलिए ग्रहण समाप्त हो जाने के बाद स्नान करके साफ कपड़े पहनना चाहिए। ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करके घर की शुद्धि करें। इससे घर में शांति आएगी एवं धन का लाभ होगा।

End of Article