Sawan Somvar 2022: कर रहे हैं सावन सोमवारी का व्रत? तो खाएं ये चीजें, जानें किन चीजों का सेवन करना है वर्जित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 17, 2022, 05:13 PM IST

Sawan Somvar 2022 Date, Time, Kya Khaae Aur Kya Nahi Khaae: सावन का महीना 14 जुलाई से प्रारंभ हो चुका है। इस महीने में कुछ लोग सोमवार का व्रत फलाहार रखकर करते हैं, तो कुछ सेंधा नमक खाकर करते हैं।

Sawan Somvar 2022: कर रहे हैं सावन सोमवारी का व्रत? तो खाएं ये चीजें, जानें किन चीजों का सेवन करना है वर्जित

Sawan Somvar 2022 Date, Time, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Kya Khaae Aur Kya Nahi Khaae: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। इसलिए इस पूरे महीने में भक्त भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। भगवान शिव के साथ, इस माह में माता पार्वती की पूजा करना भी लाभदायक माना गया है। माना जाता है, जो भक्त सावन सोमवारी का व्रत रखते हैं तथा शिव शंभू की पूजा करते हैं उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। कुछ लोग इस महीने में फलाहार रहकर व्रत करते है, तो कुछ लोग सेंधा नमक खाकर व्रत करते हैं। यदि आप भी इस बार सावन का पहला सोमवार व्रत रखने वाले हैं, आपको इस दिन कौन-कौन सी चीजें खानी चाहिए और कौन सी नहीं जरूर जान लेना चाहिए।

कब-कब पड़ रहा है सावन में सोमवार?

सावन 2022 प्रारंभ: 14 जुलाई 2022, गुरुवार 

सावन का पहला सोमवार- 18 जुलाई 2022 

सावन का आखिरी सोमवार- 8 अगस्त 2022 

सावन 2022 का समापन- 12 अगस्त 2022, शुक्रवार

सावन सोमवार व्रत में खाएं ये सारी चीजें

सावन के महीने में गर्मी खूब पड़ती है। ऐसे मौसम में व्रत रखने पर हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में यदि आप सात्विक भोजन ग्रहण करें, तो आपके शरीर के लिए अति उत्तम होगा। फलहार के तौर पर आप सेब, केला, अनार, नाशपाती, तरबूज, खीरा, आम, खरबूजा, अनार खा सकता हैं। ये सारे फल शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करता हैं। इसके अलावा आप भुना हुए मखान, दूध, दही, मूंगफली, पनीर, साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूरी,आलू की सब्जी खा सकते हैं। आप चाहें तो सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते है।

सावन सोमवार व्रत में क्या ना खाएं 

सावन सोमवार के व्रत में गेंहू,सूजी या आटे का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा लाल मिर्च और सादा नमक युक्त मसालेदार और तलीभुनी चीजों का सेवन भी वर्जित रहता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यताओं को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

End of Article