Sawan Shivratri Ke Upay: सावन शिवरात्रि में करें ये उपाय, संतान और धन प्राप्ति के लिए ऐसे करें शिवजी को प्रसन्न

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 06:06 PM IST

Sawan Shivratri Ke Upay, Totke, Remedies: सावन शिवरात्रि के दिन कुछ उपायों को अपनाने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। तो आइए जान ले सावन शिवरात्रि पर कौन से उपाय करने चाहिए।

Sawan Shivratri Ke Upay: सावन शिवरात्रि में करें ये उपाय, संतान और धन प्राप्ति के लिए ऐसे करें शिवजी को प्रसन्न

Sawan Shivratri Ke Upay, Totke, Remedies: हिंदू शास्त्र में सावन का महीना बेहद पवित्र माना गया है। ऐसा कहा जाता है, कि यह महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। इस महीना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें भोलेनाथ के साथ-साथ माता पार्वती की भी पूजा अर्चना की जाती हैं। इस महीने में आने वाली शिवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन शिवजी का विवाह हुआ था। इस दिन महादेव की पूजा उपासना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं शीघ्र पूर्ण हो जाती हैं। साल 2022 में 26 जुलाई को सावन मास की शिवरात्रि मनाई जाएगी।

इस पूजा को करने से विवाह में आ रही बाधाएं या अकाल मृत्यु जैसी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। सावन शिवरात्रि के दिन व्रत उपवास एवं जाप का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है, कि ऐसा इस जप करने से भोलेनाथ बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते है। यदि आप सावन शिवरात्रि का व्रत रखने की सोच रहे है, तो आपको उससे पहले यहां बताएं गए उपायों को जरूर जान लेना चाहिए। इन उपायों को अपनाने से भोलेनाथ की विशेष कृपा कृपा प्राप्त हो सकती है। तो आइए जान लें सावन शिवरात्रि में करने वाले उपाय।

Sawan Shivratri Ke Upay, Totke, in Hindi 

1.  शिक्षा एवं शिक्षा एवं एकाग्रता के लिए 

सावन के महीने में शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध मिलाकर जल अर्पित करें।
कम मात्रा में दूध मिलाएं।
लगातार दूध की धारा शिवलिंग पर गिराते रहे।
जलाभिषेक करते समय 'शिव शिव' कहते जाए।
शिवलिंग से स्पर्श कराकर पांच मुखी रुद्राक्ष धारण करें।



2. रोजगार के लिए और मनचाही नौकरी के लिए करें ये उपाय

सावन शिवरात्रि के दिन जलधार से भगवान शिव का अभिषेक करें।
जलाभिषेक करते समय नमः शिवाय का जाप करते रहे।
भोलेनाथ से रोजगार प्राप्ति की प्रार्थना करें।
भोलेनाथ के प्रतिमा के सामने 11 घी का दीपक जलाएं।


3. स्वास्थ के लिए करें ये उपाय

सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को इत्र चढ़ाएं।
इसके बाद भगवान शिव को जल अर्पित करें।
इत्र चढ़ाते समय हर हर महादेव कहते रहे।
नमः शिवाय का जाप करते रहे।
अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करें।



4. धन की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

शिव जी को दूध, दही, शक्कर, शहद और घी से अभिषेक करें।
एक-एक करके ही चीजें अर्पित करें।
सभी चीजों को एक साथ ना मिलाएं।
सारी चीजें अर्पित करने के बाद जल अर्पित करें।
"ॐ पार्वतीपतये नमः" का जाप करें।
अंत में धन प्राप्ति के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना करें।




5. संतान के लिए करें ये उपाय

शिवलिंग पर शुद्ध घी चढ़ाएं।
अब जल अर्पित करें।
भोलेनाथ का मनन करते हुए संतान की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें।
यह प्रार्थना पति-पत्नी एक साथ मिलकर करें।


6. शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय

पीला वस्त्र धारण करके ही भोलेनाथ की पूजा करें।
शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं।
बेलपत्र चढ़ाते समय ओम नमः शिवाय कहते रहे।
अब शीघ्र विवाह के लिए भोलेनाथ से  प्रार्थना करें।


7. सुखद वैवाहिक जीवन के लिए करें ये उपाय

पति-पत्नी एक साथ शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
जल चढ़ाते समय ओम नमः शिवाय कहते रहे।
शिवलिंग पर गुलाब की पंखुड़ियां चढ़ाएं।
अब सुखद वैवाहिक जीवन की भोलेनाथ से कामना करें।


(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

End of Article