May 2022 Vrat-Tyohar: मई 2022 के व्रत त्योहार- कब आएंगे बुद्ध पूर्णिमा, मोहिनी एकादशी, सीता नवमी, वट सावित्री व्रत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 06:55 PM IST

May 2022 mein vrat aur tyohar: हिंदू पंचांग के अनुसार अंग्रेजी कैलेंड का पांचवा महीना मई होता है। इस महीने व्रत एवं त्योहारों में संकष्टी चतुर्थी, कालाष्टमी व्रत, गंगा सप्तमी, अक्षय तृतीया, वट सावित्री व्रत, परशुराम जयंती, एकादशी और पूर्णिमा जैसे बेहद खास व्रत हैं।

May 2022 Vrat-Tyohar: मई 2022 के व्रत त्योहार- कब आएंगे बुद्ध पूर्णिमा, मोहिनी एकादशी, सीता नवमी, वट सावित्री व्रत

May 2022 vrat and festival List: मई 2022 में संकष्टी चतुर्थी, कालाष्टमी व्रत, गंगा सप्तमी, अक्षय तृतीया, वट सावित्री व्रत, परशुराम जयंती, एकादशी और पूर्णिमा जैसे बेहद खास व्रत हैं। इस महीने स्नान दान व पूजा पाठ का विशेष महत्व होता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार यह महीना श्रीहरि भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस महीने किसी पवित्र नदीं में स्नान कर पात्र व्यक्ति को दान करने से श्रीहरि का आशीर्वाद अपने भक्तों पर बना रहता है।

हालांकि महीने की शुरुआत सूर्य ग्रहण से हो रही है, वैज्ञानिक गणना के अनुसार भारत में इसका प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं मई 2022 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों (May 2022 vrat and festival list) की पूरी लिस्ट।

May 2022 vrat and festival list, मई 2022 में व्रत और त्योहार

1 मई 2022, रविवार – श्रमिक दिवस, सूर्य ग्रहण

2 मई 2022, सोमवार – चन्द्र दर्शन

3 मई 2022, मंगलवार – अक्षय तृतीया, मातंगी जयंती, परशुराम जयंती

6 मई 2022, शुक्रवार – स्कन्द षष्ठी, आदिशंकराचार्य जयंती, रामानुजाचार्य जयंती

7 मई 2022, शनिवार – रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती

8 मई 2022, रविवार – भानु सप्तमी, गंगा सप्तमी

9 मई 2022, सोमवार – दुर्गाष्टमी, बंगलामुखा जयंती

10 मई 2022, मंगलवार – सीता नवमी

11 मई 2022, बुधवार – महावीर स्वामी, कैवल्यज्ञान जैन

12 मई 2022, गुरुवार – मोहिनी एकादशी व्रत सबका

13 मई 2022, शुक्रवार – प्रदोष व्रत, परशुराम जयंती

14 मई 2022, शनिवार – नरसिंह जयंती, छित्रमस्ता जयंती

15 मई 2022, रविवार – कूर्म जयंती

16 मई 2022, सोमवार – पूर्णिमा, बुद्ध पूर्णिमा, चन्द्र ग्रहण

17 मई 2022, मंगलवार – नारद जयंती

19 मई 2022, गुरुवार - संकष्ठी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

22 मई 2022, रविवार – भानु सप्तमी, कालाष्टमी

26 मई 2022, गुरुवार – अपरा एकादशी व्रत

27 मई 2022, शुक्रवार – प्रदोष व्रत

28 मई 2022, शनिवार – मासिक शिवरात्रि

30 मई 2022, सोमवार – स्नान दान की अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती

31 मई 2022, मंगलवार – चन्द्र दर्शन

इस महीने संकष्टी चतुर्थी और परशुराम जंयती से लेकर अपरा एकादशी और प्रदोष व्रत तक बेहद खास पर्व हैं। मई के बाद व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट जानने के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के आध्यात्म सेक्शन से जुड़े रहें।

End of Article