Lohri 2021 Vastu Tips: लोहड़ी पर अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स, जिंदगी में रहेगी सुख और समृद्धि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2021, 09:18 AM IST

हर साल की तरह इस साल भी 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर आप ये वास्तु टिप्स अपना सकते हैं जिससे आपकी जिंदगी में खुशियां और सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

Lohri 2021 Vastu Tips: लोहड़ी पर अपनाएं ये 7 वास्तु टिप्स, जिंदगी में रहेगी सुख और समृद्धि

आज यानी 13 जनवरी को पूरे देश में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार नए शादीशुदा जोड़ों और नवजात शिशुओं के लिए खास माना जाता है। अगर लोहड़ी के त्योहार पर कुछ उपाय किए जाएं तो रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि लोहड़ी के मौके पर क्या वास्तु उपाय करने चाहिए। 

1. दिशा का जरूर रखें ध्यान

लोहड़ी के मौके पर लकड़ियां इकट्ठी कर उन्हें प्रज्जवलित किया जाता है और इसके बाद उसपर अनाज, मूंगफली व रेवड़ी को चढ़ाया जाता है। इस दौरान लोग इसके आसपास डांस करते हैं। लोहड़ी के लिए लकड़ियों को सजाते हुए दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। लोहड़ी को दक्षिण- पूर्व दिशा में ही मनाना चाहिए। मान्यता है कि यह अग्नि की दिशा होती है और इस दिशा में लोहड़ी मनाने से घर पर सुख- शांति आती है। 

2. बड़ों का आशीर्वाद लें

लोहड़ी के दिन चाहे आप घर पर हों या घर से दूर हो, अपने बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। उनके साथ हैं तो इस दिन उनके साथ समय बिताएं लेकिन अगर उनसे दूर रहते हैं तो उन्हें कॉल कर उनसे बात करें और आशीर्वाद लें। इस दिन उन्हें एहसास करवाएं कि वो आपके लिए बहुत मायने रखते हैं। 

3. काले तिल की पूजा

माना जाता है कि काला तिल ग्रहों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और इसीलिए इनकी पूजा और दान को बहुत शुभ माना गया है। लोहड़ी के पूजन में काले तिल का इस्तेमाल करना चाहिए। 

4. लोहड़ी का राख को ऐसे करें इस्तेमाल

लोहड़ी की पूजा के बाद बचने वाली राख को कभी कूड़ेदान में नहीं डालना चाहिए, बल्कि पूजा की इस राख का सही इस्तेमाल करना चाहिए। इस राख को अपने अपने बगीचे में डाल दें या फिर इन्हें किसी पेड़ के नीचे भी रख सकते हैं।

5. कपड़ों का करें दान

लोहड़ी का त्योहार जनवरी महीने में आता है और इस दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ती है। ऐसे में कपड़ों का दान करना बहुत पुण्यदायी होता है। सर्दी के मौसम में गरीब- जरूरतमंदों को कपड़े दान करने से उनका आशीर्वाद और दुआ मिलती है जिससे जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। 

6. नई बहू से बनवाएं मीठा

घर में शादी कर नई बहू आती है तो अच्छा दिन और शुभ मुहूर्त देखकर उससे रसोई में कुछ मीठा बनवाया जाता है। ऐसे में लोहड़ी से ज्यादा अच्छा दिन कोई नहीं हो सकता और इस दिन घर की नई बहू का रसोई में प्रवेश करवाएं और कुछ मीठा बनवाएं। 

7. गाय को भोजन खिलाएं

गाय को रोटी खिलाना से बहुत पुण्य मिलता है तो लोहड़ी के मौके ये काम जरूर करें ताकि भगवान का आशर्वाद आप पर बना रहे। माना जाता है कि मवेशी अनिष्ट हरने वाले होते हैं और उन्हें भोजन खिलाना सकारात्मक ऊर्जा देता है।

End of Article