September 2022 Festival List: सितंबर में जीवित्पुत्रिका और नवरात्रि जैसे पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 05:40 PM IST

September Festival List: हिंदू धर्म में पूरे साल ही कई व्रत-त्योहार पड़ते हैं। बात करें सितंबर के महीने की तो इस माह की शुरुआत से लेकर अंत तक कई खास व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं। जानते हैं सितंबर माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट के बारे में।

September 2022 Festival List: सितंबर में जीवित्पुत्रिका और नवरात्रि जैसे पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

September Month Festival List 2022: हिंदू धर्म में पूरे 12 माह कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इनमें अलग-अलग देवी-देवताओं से संबंधित व्रत-त्योहारों को मनाया जाता है। बात करें सितंबर माह की तो, सितंबर का महीना शुरू हो चुका है। इस माह में हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह का समापन होता है और अश्विन माह की शुरुआत होती है। इन दोनों माह में हिंदू धर्म से जुड़े खास और महत्वपूर्व व्रत-त्योहार पड़ते हैं। इसलिए धार्मिक दृष्टिकोण से भी सितंबर का महीना महत्वपूर्ण माना जाता है। आप पहले से ही इन व्रत-त्योहार के बारे में जान लें। जिससे की आप पहले से इसकी तैयारियां कर सकते हैं।

सितंबर 2022 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी सूची

  • 2 सितंबर 2022 – सूर्य षष्ठी, दुबड़ी सातम, संतान सप्तमी
  • 4 सितंबर 2022 – श्री राधाष्टमी, स्वामी हरिदास जयंती
  • 5 सितंबर 2022 – शिक्षक दिवस, श्री रामदेव जी का मेला
  • 6 सितंबर 2022 – परिवर्तनी एकादशी
  • 8 सितंबर 2022 – प्रदोष व्रत (शुक्लपक्ष)
  • 9 सितंबर 2022 – अनंत चतुर्दशी
  • 10 सितंबर 2022 – भाद्रपद पूर्णिमा व्रत- श्राद्ध प्रारम्भ
  • 13 सितंबर 2022 – संकष्टी चतुर्थी
  • 17 सितंबर 2022 – कन्या संक्रांति -जीवित पुत्रिका व्रत, अशोकाष्टमी, विश्वकर्मा पूजा
  • 21 सितंबर 2022 – इंदिरा एकादशी
  • 23 सितंबर 2022 – प्रदोष व्रत (कृष्णपक्ष)
  • 24 सितंबर 2022 – मासिक शिव रात्रि
  • 25 सितंबर 2022 – आश्विन अमावस्या- श्राद्ध समाप्त
  • 26 सितंबर 2022 – शरद नवरात्रि-महाराजा अग्रसेन जयंती

सितंबर माह इसलिए भी हिंदू धर्म के लिए खास माना जाता है। क्योंकि इसी माह पितृपक्ष पड़ते हैं। मृत पितरों की आत्मा की शांति के लिए इसी माह तर्पण, पिंडदान और श्राद्धकर्म किए जाएंगे। इस माह भगवान विष्णु का पर्व अनंत चतुर्थी मनाई जाएगी और इस दिन बप्पा का विसर्जन किया जाएगा। इसी माह माताएं अपने संतान की दीर्घायु और स्वास्थ्य की कामना के लिए जीवित्पुत्रिका का कठोर निर्जला व्रत रखेंगी और इसी माह शारदीय नवरात्र भी शुरू होंगे। जानते हैं इन खास त्योहारों के बारे में विस्तार से।

अनंत चतुर्थी

अनंत चतुर्थी का त्योहार 09 सिंतबर 2022 को पड़ रहा है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। साथ ही इस दिन दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन होता है और बप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है।

पितृपक्ष 2022

पितृपक्ष की शुरुआत 10 सितंबर 2022 से हो रही है जोकि 25 सितंबर तक रहेगी। पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए दान, तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किए जाते हैं। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे आशीर्वाद देते हैं।

जीवित्पुत्रिका व्रत

जीवित्पुत्रिका या जितिया का व्रत 17 सितंबर को रखा जाएगा। माताएं इस व्रत को संतान के लिए रखती हैं। इसमें पूरे दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। साथ ही इस दिन कल-कारखानों से जुड़े लोगों द्वारा विश्वकर्मा पूजा भी मनाई जाएगी।

शारदीय नवरात्रि

पूरे साल में चार नवरात्र पड़ते हैं। लेकिन अश्विन माह में पड़ने वाली नवरात्रि यानी शारदीय नवरात्रि खास मानी जाती है। पितृपक्ष के समाप्त होते ही 26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएगा। इसमें पूरे 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article