Vastu Tips: सोने से पहले मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं व इसके साथ करें ये काम, होगी अपार धन की प्राप्ति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 06:18 AM IST

Vastu Tips Upay: धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति कई उपाय करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार सोने से पहले छोटा सा काम करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

Vastu Tips: सोने से पहले मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं व इसके साथ करें ये काम, होगी अपार धन की प्राप्ति

Vastu Tips Upaay: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा गया है। कहते हैं जिस पर मां लक्ष्मी की कृपा हो जाएं उसे कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है और दुख दरिद्र से छुटकारा मिल जाता है। वहीं जब मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है तो व्यक्ति कई समस्याओं से घिर जाता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति तरह-तरह के उपाय करता है। विधि विधान से पूजा पाठ करता है। वास्तु शास्त्र में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है जिसे करने से खूब तरक्की होती है और कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है। इन उपायों को रात में सोने से पहले किया जाना चाहिए। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रात में सोने से पहले मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय देशी घी या तिल का तेल का इस्तेमाल करें। दीपक में तेल व घी ज्यादा डालें ताकि दीपक रात भर जलता रहें। वास्तु जानकारों के मुताबिक इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सदैव आपके घर पर वास करती है।

किचन में भरकर रखें बाल्टी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक रात में सोने से पहले किचन में एक पानी की बाल्टी भर कर रख दें। ऐसा करने से व्यक्ति कर्ज से मुक्त हो जाता है और आर्थिक समस्या से छुटकारा पा लेता है।

बाथरूम में भी भर कर रखें बाल्टी में पानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में सोने से पहले बाथरूम में रखी बाल्टी भी पानी से भर कर रखें। इसे मां लक्ष्मी की कृपा आसानी से पाई जा सकती है और घर में कभी भी धन की हानि नहीं होती है। ध्यान रखें बाथरूम में रखी बाल्टी का रंग लाल या नीला होना चाहिए।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

End of Article