Jaya Ekadashi 2022 Date, Upay in Hindi: जया एकादशी (Jaya Ekadashi 2022) का व्रत 12 फरवरी को रखा जाएगा। शास्त्र के अनुसार जय एकादशी का व्रत भक्ति पूर्वक करने से भगवान श्री हरि अपने भक्तों की सभी मुरादें शीघ्र पूर्ण कर देते हैं। हिंदू धर्म में जया एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्री विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार जया एकादशी का व्रत माह माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस बार मान्यताओं के अनुसार इस दिन रात्रि के समय में जागरण करने से व्यक्ति को बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।
जया एकादशी (Jaya Ekadashi) के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती हैं। यदि आप भी जया एकादशी करते है या करने की सोच रहे हैं, तो उस दिन भगवान श्री हरि की विशेष कृपा पाने के लिए यहां बताएं गए उपायों को जरूर करें। इस उपाय को करने से भगवान श्री हरि बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते है।
जया एकादशी 2022 के उपाय (Jaya Ekadashi 2022 Ke Upay)
1. जया एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का जलाभिषेक गाय का दूध मिलाकर करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन के योग बनते हैं।
2. जया एकादशी के दिन भगवान हरि को पीला वस्त्र, पीला फूल और पीला भोग चढ़ाएं। इन उपायों को करने से गुरु ग्रह के दोष कम हो जाते है।
3. जया एकादशी के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाकर पूजा करें। भगवान विष्णु को पीपल का स्वरूप माना गया है। ऐसा करने से भगवान विष्णु बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं।
4. जया एकादशी के दिन गाय के दूध से खीर बनाकर बनाएं। खीर में केसर का इस्तेमाल करें। बनाए गए प्रसाद को भगवान विष्णु को भोग लगाएं। भोग लगाते समय खीर में तुलसी का पत्ता जरूर डालें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

