Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज में इन चीजों को करें सरगी में शामिल, दिनभर नहीं लगेगी भूख-प्यास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 02:08 PM IST

Hartalika Teej 2022 Sargi: हरतालिका तीज का निर्जला व्रत सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए रखती हैं। व्रत से पहले सरगी की जाती है और इसके बाद पूरे दिन का उपवास रखा जाता है। सरगी में अगर आप इन चीजों को शामिल करती हैं तो पूरे दिन आपको भूख प्यास नहीं लगेगी।

Hartalika Teej 2022: हरतालिका तीज में इन चीजों को करें सरगी में शामिल, दिनभर नहीं लगेगी भूख-प्यास

Hartalika Teej 2022 Vrat Sargi Food: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतिया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है। इस बार सावन माह की हरतालिका तीज मंगलवार 30 अगस्त को पड़ रही है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं यदि इस व्रत को करती हैं तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। हरतालिका तीज का व्रत कठिन व्रतों में एक होता है। क्योंकि इसमें जल ग्रहण करना भी वर्तिज होता है यानी इस व्रत को निर्जला रखा जाता है। हरतालिका तीज के दिन महिलाएं व्रत रखकर पूरे 16 श्रृगांर करती हैं और फिर पूजा की तैयारी करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।

हरतालिका तीज का व्रत शुरू करने से पहले रात्रि या तड़के सुबह सरगी की रस्म होती। सरगी करने के बाद व्रत का संकल्प लिया जाता है और इसके बाद महिलाएं अन्न-जल ग्रहण नहीं करती। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिसे अगर आप सरगी में शामिल करती हैं तो आपको व्रत के दौरान पूरे दिन भूख-प्यास नहीं लगेगी और आप एनर्जी से भरी रहेंगी। 

क्यो होती है सरगी

सबसे पहले जानते हैं कि सरगी क्या होती है। दरअसल सरगी सास द्वारा बहू को दिया गया भेंट और आशीर्वाद होता है। सास अपनी बहू को सरगी की थाली देती है। इसमें सूखे मेवे, फल और सुहाग का सामान होत है। व्रत शुरू करने से पहले इसे खाया जाता है, जिससे कि पूरे दिन व्रत में थकान और भूख-प्‍यास नहीं लगती। वैसे तो सरगी की प्रथा पंजाबी समुदाय में प्रचलित है। लेकिन अब सभी लोग इसे अपनाते हैं।

सरगी में जरूर खाएं ये चीजें

  • फल- ताजे और मौसमी फलों को सरगी में शामिल करें। ऐसा फल खाएं जिसमें मिनरल्स प्रचुर मात्रा में होती है। आप संतरा,तरबूज, मौसम्मी, खीरा और सेब जैसे फलों को खा सकती हैं। किवी में विटामिन सी होत है, जिससे आपको ऊर्जा मिलती है। इसलिए आप सरगी में किवी को भी शामिल कर सकती हैं।
  • फलों का जूस- सरगी में जूस जरूर पीएं। आप अनार जूस पी सकते हैं, इससे आपको थकावट महसूस नहीं होगी। आप नारियल पानी भी सकती हैं। इससे आपको व्रत में डिहाइड्रेशन नहीं होगी।
  • मेवे- काजू, बादाम किशमिश औऱ पिस्ता जैसे ड्राईफ्रूट में भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं। व्रत से पहले इन्हें भी सरगी में खा सकते हैं।

सरगी में इन बातों का रखें खास ख्याल

सरगी में मसालेदार, तना भुना या बहुत ज्यादा मात्रा में भोजन नहीं करना चाहिए। इससे आपको अपच हो सकती है और नींद भी पूरी नहीं होती। इसलिए व्रत के एक दिन पहले भोजन जल्दी कर लें जिससे कि भोजन अच्छे से पच सके और आपको अच्छी नींद आए। रात के भोजन में हल्का खाना जैसे खिचड़ी, दलिया और रोटी सब्जी जैसी चीजें खाएं।

(डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)  

End of Article