Hariyali Teej Ki Aarti: ॐ जय पार्वती माता - यहां पढ़ें हरियाली तीज की आरती हिंदी में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 05:27 PM IST

Hariyali Teej Ki Aarti Lyrics in Hindi (ॐ जय पार्वती माता आरती): 31 जुलाई को सुहाग और समृद्धि का प्रतीक पर्व हरियाली तीज मनाया जा रहा है। इस पूजा में मां पार्वती की आरती गाई जाती है। देखें हरियाली तीज की पूजा में शामिल होने वाली आरती - ॐ जय पार्वती माता के हिंदी लिरिक्स।

Hariyali Teej Ki Aarti: ॐ जय पार्वती माता - यहां पढ़ें हरियाली तीज की आरती हिंदी में

Hariyali Teej Ki Aarti Lyrics In Hindi, Om Jai Parvati Mata Aarti: हरियाली तीज का पर्व प्रकृति, सुहाग और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। साल 2022 में यह 31 जुलाई को मनाया जा रहा है। हरियाली तीज की परंपरा शिव और पार्वती जी की पौराणिक कहानी से जुड़ी है। इस दिन महिलाएं व्रत करती हैं और पूरा सज धज कर पूजा करती हैं। इस पूजा में मां पाार्वती का आशीर्वाद लिया जाता है और साथ ही उनकी आरती की जाती है। देखें हरियाली तीज पर मां पार्वती की आरती के हिंदी लिरिक्स। 

Hariyali Teej Ki Aarti Lyrics In Hindi

ओम जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।

ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता।। जय पार्वती माता।।

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता।

जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता। जय पार्वती माता।।

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा।

देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा।। जय पार्वती माता।।

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता।।

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता।।

हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।। जय पार्वती माता।।

शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता।

सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा।। जय पार्वती माता।।

सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता।

नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता। जय पार्वती माता।।

देवन अरज करत हम चित को लाता।

गावत दे दे ताली मन में रंगराता।। जय पार्वती माता।।

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता।

सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।। जय पार्वती माता।।


हरियाली तीज का क्या महत्‍व है

सावन महीने में हरियाली तीज मनाई जाती है। यह तीज के तीनों पर्वों में सबसे पहले आती है। हरियाली तीज के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत करती हैं। इस दिन माता माता पार्वती और भोलेनाथ की आराधना की जाती है। 

End of Article