People Born In September: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति के स्वभाव का अंदाजा उसकी जन्म तिथि के आधार पर लगाया जा सकता है। किसी माह में जन्मे लोगों का स्वभाव समझने के लिए ग्रह-नक्षत्रों की सटीक गणना बहुत आवश्यकता है। सितंबर का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने जन्मे लोगों के स्वभाव में कई खास बातें छिपी होती हैं। यदि आपका जन्म भी सितंबर में हुआ है तो आप अपने स्वभाव के साथ-साथ प्रेम, आर्थिक और करियर के मोर्चे पर स्थिति को समझ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि सितंबर माह में जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है।
मन के साफ
सितंबर में जन्मे लोगों का हृदय नारियल की तरह होता है। ये लोग दिल के बहुत अच्छे माने जाते हैं, लेकिन बाहर से बहुत सख्त दिखाई देते हैं। इनका मन बहुत साफ होता है।
कामयाब
सितंबर में जन्में लोग जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करते हैं, लेकिन इसके लिए इन्हें बहुत ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। एक बार ये लोग किसी काम को करने की जिद पकड़ लें तो उसे पूरा करके ही मानते हैं।
क्रिएटिव
इस महीने में पैदा होने वाले लोग बहुत ज्यादा क्रिएटिव होते हैं। अपनी रचनात्मक शैली के दम पर ये भीड़ में अपनी खास पहचान बनाते हैं। पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी ये बहुत तेज होते हैं।
भरोसेमंद
रिलेशनशिप के मामले में ये लोग बहुत ईमानदार माने जाते हैं। ये ना तो धोखा बर्दाश्त करते हैं और ना ही पार्टनर को कभी धोखा देते हैं। ये पार्टनर के साथ मिल-जुलकर समस्या का हल निकालने में विश्वास रखते हैं।
टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी
इस महीने लोगों की टेक्नोलॉजी में भी विशेष दिलचस्पी होती है। नई तकनीकों को सीखने के लिए ये लोग हमेशा आतुर रहते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

