Copper Turtle Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का जीवन में विशेष महत्व होता है। व्यक्ति सुख, समृद्धि व घर में शांति के लिए वास्तु के नियमों का पालन करता है। छोटी सी छोटी चीजों को घर में रखने व उन्हें नजरअंदाज करने से वास्तु दोष लग जाता है। इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का निर्माण कार्य से लेकर घर में रखी चीजों तक का वास्तु में विशेष महत्व है। ऐसे ही वास्तुशास्त्र में तांबे के कछुए के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तांबे के कछुए को रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में तांबे का कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है व घर में चल रही परेशानी से व्यक्ति छुटकारा पाता है, लेकिन इसे रखने से पहले इसकी दिशा के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में किस दिशा में तांबे का कछुआ रखना चाहिए व इसे रखने के क्या फायदे होते हैं।
जानिए, क्यों रखना चाहिए तांबे का कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तांबे का कछुआ रखने से बुरी ताकत व बुरे दोषों का प्रभाव कम हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कछुए की पीठ भारी होती है और वह भारी चीजों को भी सहन कर लेता है। वहीं हिंदू धर्म में तांबे से बनी चीजों को शुभ माना गया है।पूजा पाठ में भी तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में तांबे का कछुआ घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है।
इस दिशा में रखें
घर में अगर आप तांबे से बना कछुआ रखते हैं तो उसकी दिशा का विशेष ध्यान देना होगा। घर में तांबे का कछुआ उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में धातु का कछुआ रखने से वातावरण शुद्ध होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। इसके अलावा घर के मुख्य द्वार पर कछुए का चित्र लगाने से भी कई फायदे होते हैं।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

