Dussehra 2021 Things To Avoid: भूलकर भी ना करें दशहरा 2021 पर यह‌ 5 काम, भाग्य नष्ट होने के साथ रूठ जाएंगी देवी लक्ष्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 15, 2021, 09:07 AM IST

Dussehra 2021: वर्ष 2021 में विजयदशमी या दशहरा 15 अक्टूबर के दिन पड़ रही है। इस पवित्र तिथि पर लोगों को वर्जित माने गए कुछ कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

Dussehra 2021 Things To Avoid: भूलकर भी ना करें दशहरा 2021 पर यह‌ 5 काम, भाग्य नष्ट होने के साथ रूठ जाएंगी देवी लक्ष्मी

Dussehra 2021, Things To Avoid Doing On Vijay Dashmi: दशहरा का पवित्र पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग भगवान श्री राम तथा महिषासुर‌ मर्दिनि देवी दुर्गा की पूजा-उपासना करते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, विजय दशमी या दशहरा का पर्व हर वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस वर्ष 15 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन लोगों को भूल कर भी वर्जित माने गए कार्यों को नहीं करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, दशहरा पर वर्जित माने गए कार्यों को करने से लोगों का नुकसान होता है। यहां जानें इस दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।

किसी का बुरा ना करें

दशहरा पर अपने मन में किसी के प्रति बुरे विचार ना रखें इसके साथ किसी का भी बुरा करने से बचें। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है इसलिए इस दिन गलत कार्य नहीं करने चाहिए।

पेड़ों को ना काटें

विजय दशमी या दशहरा पर पेड़ों को काटने से बचना चाहिए। दशहरा पर पेड़ काटना वर्जित माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पेड़ काटना अशुभ होता है। जो व्यक्ति दशहरा पर पेड़ काटता है, माना जाता है कि उसका स्वास्थ्य खराब हो जाता है। 

ना करें इन चीजों का सेवन

दशहरा पर किसी भी व्यक्ति को मास और मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना सनातन धर्म में अशुभ माना गया है। 

स्त्री और बड़े-बुजुर्गों का अपमान ना करें 

दशहरा पर लोगों को खासकर स्त्री और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। इस दिन जो व्यक्ति स्त्री और बड़े-बुजुर्गों का अपमान करता है उससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। 

जीव-जंतु को ना पहुंचाए नुकसान 

दशहरा तिथि पर लोगों को जीव-जंतुओं का खासकर ध्यान रखना चाहिए। इस दिन जो व्यक्ति जीव जंतुओं को नुकसान पहुंचाता है उसका भाग्य नष्ट हो जाता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है। 

End of Article